फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar gets Rs 5705 lakh for drinking water system

बजट 2019-20: पेयजल व्यवस्था के लिए मिले झज्जर को 5705 लाख रुपये

Wed, 19 Feb 2020 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar gets Rs 5705 lakh for drinking water system
चालू वित्त वर्ष में झज्जर जिला के लोगों को बेहतर पेयजलापूर्ति के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को करीब 5705 लाख रुपये का बजट प्रदेश सरकार की तरफ से जारी किया गया है। इसमें से विभाग की तरफ से करीब 3701 लाख रुपये खर्च किये जा चुके हैं। जबकि जिला में कई गांवों के लिए बनाई जाने वाली बड़ी परियोजनाओें के लिए प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र की तरफ से बजट जारी किया जाता है। इन योजनाओं को पूरा करने में दो से तीन साल का समय लग जाता है। जबकि जिला के विभिन्न गांवों में करवाए जाने वाले छोटे कार्यों के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से बजट जारी किया जाता है। फिलहाल चालू वित्त वर्ष में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। ताकि जिला वासियों को बेहतर पेयजलापूर्ति मुहैया हो सके। जिला के अनेक गांवों में जहां लोगों को पेजलापूर्ति के लिए परेशानी आ रही थी उनको दूर करने के लिए विभाग की तरफ से काम करवाए जा रहे हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकार व विभाग का प्रयास है कि जिला वासियों को पीने के पानी के लिए कोई समस्या न रहे और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

ये करवाए गए कार्य
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से जिला में अनेक गांवों के लोगों को पेयजलापूर्ति के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। लेकिन प्रदेश की तरफ से जारी किये गए 5705 लाख के बजट में से 3701 लाख की लागत से विभिन्न गांवों में पेयजलापूर्ति के लिए नई पाइप लाइनें दबाई गई हैं। कई स्थानों पर लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बुस्टरों का निर्माण किया गया है। जहां पर मशीनरी की आवश्यकता थी वहां पर मशीनरी स्थापित की गई हैं। कई जलघरों की मरम्मत का कार्य किया गया है। बाकि बचे बजट से जिला के लोगों के लिए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- शहरी क्षेत्र में 135 व ग्रामीण में 70 लीटर प्रति व्यक्ति कराया जाता है पानी उपलब्ध
जिला वासियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जलघरों का निर्माण किया जाता है। जिला में तीन शहर और 262 गांव हैं। शहरी क्षेत्र के लोगों को 135 लीटर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को 70 लीटर पानी प्रति व्यक्ति उपलब्ध कराया जाता है। इसके आधार पर ही गांवों व शहरों में जलघरों को तैयार किया जाता है। जिला में अधिकांश जलघरों के अैंकों को नहरी पानी से भरा जाता है। जबकि कुछ स्थानों पर भूमिगत जल के लिए बोरिंग भी किए गए हैं। ताकि लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में बड़ी परियोजनाओं के लिए केंद्र की तरफ से प्रदेश सरकार के माध्यम से बजट जारी किया जाता है। जबकि अन्य कार्यों के लिए डिमांड के अनुसार प्रदेश सरकार की तरफ से बजट उपलब्ध कराया जाता है।
- जगबीर सिंह मलिक, एसई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed