{"_id":"6725052a512fc59cf70dd441","slug":"jhajjar-fire-broke-out-at-five-places-including-two-warehouses-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: दो गोदाम सहित पांच जगहों पर लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: दो गोदाम सहित पांच जगहों पर लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख
Fri, 01 Nov 2024 10:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:13 PM IST
सार
कहीं शार्ट सर्किट तो कहीं अज्ञात कारणों से आग लगी है।
विज्ञापन
दो गोदाम सहित पांच जगहों पर लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
दीपावली की रात को शार्ट सर्किट व अज्ञात कारणों के चलते दो गोदाम सहित पांच जगहों पर आग लग गई। इससे हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रमेश गैस एजेंसी से बहादुरगढ़ रोड की तरफ वीरवार रात को अग्रवाल सेल्स के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। वहां पर काफी संख्या में टाइल की पेटियां पड़ी हुई थी। आग लगने से लगभग 25 से 30 पेटियां जल गई। मालिक रोहित ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
वहीं धर्म मार्केट स्थित अंडे के गोदाम में भी शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इससे गोदाम में रखे अंडे की खाली पेटियां जल गई। इसके अलावा 15 फीट बिजली के तार भी जल गए। मालिक अनिल कुमार ने बताया कि गोदाम में काफी सामान पड़ी हुआ था, लेकिन तुरंत आग पर काबू पाने के चलते बाकी सामान जलने से बच गया। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
वहीं हसनपुर गांव में एक एकड़ में बाजरे की पुली जलकर राख हो गई। खेत मालिक राहुल ने बताया कि वीरवार रात को खेत में बाजरा की पुली में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर रईया गांव में भी पुली में आग लग गई थी। आसपास के खेत मालिकों ने आग पर काबू पाया।
वहीं शहर में डाकखाने हुई, जहां कूड़े में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई थी। आग की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना पाकर पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दुकानदारों ने भी पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।