{"_id":"581e31a54f1c1bc132439717","slug":"jhajjar-crime-bridge-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के बीज वितरण को लेकर किसानों में धक्का-मुक्की, पुलिस ने संभाली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के बीज वितरण को लेकर किसानों में धक्का-मुक्की, पुलिस ने संभाली व्यवस्था
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
police & pac
- फोटो : amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चारों बीज बिक्री केंद्रों पर शनिवार को किसानों की भीड़ उमड़ी। किसानों को पहले टोकन जारी किए गए और उसके बाद गेहूं के बीज का वितरण शुरू किया गया। कृषि विभाग के आंकड़ों के हिसाब से जिले में शनिवार को पांच ट्रक गेहूं के बीज के आए थे। करीब ढाई हजार कट्टे गेहूं का बीज जिले के सेल काउंटरों पर शनिवार को बेचा गया है। हर रोज की तरह शनिवार को भी बीज का वितरण सुबह नौ बजे शुरू हो गया था। जब बीज बिक्री केंद्र का शटर उठाया गया तो किसानों का एक दम से जमघट सा लग गया और किसानों के बीच-धक्का मुक्की शुरू हो गई। पुलिस के जवानों को भी किसानों को लाइनों में लगाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल जिले में गेहूं के बीज के वितरण के झज्जर में दो, बेरी और बहादुरगढ़ में एक-एक बीज वितरण केंद्र पर गेहूं के बीज की बिक्री चल रही है। झज्जर में एक काउंटर किसान भवन में हरियाणा बीज विकास और दूसरा काउंटर भगत सिंह चौक पर इफको का चल रहा है, लेकिन किसानों की भीड़ किसान सदन के काउंटर पर अधिक रहती है।
जिले में अब तक 3600 क्विंटल बीज वितरित
कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में करीब 3600 क्विंटल बीज की बिक्री हो चुकी है, लेकिन स्थिति अभी भी नहीं संभल पा रही है। सरकार की तरफ से 40 प्रतिशत सब्सिडी पर 800 रुपये प्रति कट्टा किसानों को गेहूं का बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है। किसानों को प्राइवेट दुकानों पर करीब 150 रुपये प्रति कट्टा मंहगा बीज मिल रहा है, जिससे किसानों की भीड़ सरकारी बीज वितरण केंद्र पर बढ़ रही है। गेहूं की बिजाई के दौरान एक एकड़ में किसान एक कट्टा गेहूं का बीज बोते हैं। जिले में कृषि विभाग के आंकड़ों के करीब एक लाख हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई होती है।