फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,When the crop got spoiled due to rain water, the farmer put a noose in the temple

बारिश का पानी भरने से फसल खराब हुई तो किसान ने मंदिर में लगाया फंदा

Sat, 21 Aug 2021 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,When the crop got spoiled due to rain water, the farmer put a noose in the temple
लडायन गांव में खेतों में बारिश का पानी भरने के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहे किसान कुलदीप ने गांव के ही मंदिर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि पिछले दिनों आई मानसून बारिश से किसान कुलदीप काफी परेशान था। कुलदीप की फसल जलभराव की वजह से डूब गई थी। इससे उसे आर्थिक नुकसान भी हुआ था। इससे तंग आकर कुलदीप ने वीरवार की देर रात गांव के मंदिर में फंदा लगा लिया। परिजनों का कहना है कि कुलदीप ने करीब 15 एकड़ की खेती कर रहा था। बारिश का पानी भरने से उसकी फसल खराब हो गई।
विज्ञापन

शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed