फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Waterlogging on roads due to 50 mm of rain

50 एमएम बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव

Mon, 02 Aug 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Waterlogging on roads due to 50 mm of rain
शनिवार को निकाला था सब्जी मंडी से पानी, रविवार सुबह फिर भर गया। - फोटो : Bahadurgarh
क्षेत्र में पिछले कुछ रोज से बारिश का सिलसिला जारी है। कभी हलकी बूंदाबांदी होती है तो कभी तेज बारिश भी। रविवार की अलसुबह शुरू हुई बारिश सुबह करीब 10 बजे तक चलती रही।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे तक 43 एमएम बारिश दर्ज की गई, लेकिन इसके कुछ देर बाद तक भी बारिश होती रही। ऐसे में लगभग 50 एमएम बारिश होने का अनुमान है। बारिश के चलते शहर के अनेक हिस्सों में जलभराव से लोग परेशान रहे। नागरिक अस्पताल परिसर, सेक्टर-6, सामान्य बस स्टैंड, जोहरी नगर, झज्जर रोड, माल गोदाम रोड, सेक्टर-16-17 की अनेक मुख्य व अप्रोच सड़कों, मांडोठी बाजार, सब्जी मंडी, दयानंद नगर, धर्मपुरा समेत अनेक कॉलोनियों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

गड्ढों से अधिक दिक्कत
जलभराव से सड़कें टूट रही हैं। ये गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बनते हैं। सेक्टर-6 के नजदीक परशुराम मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। रविवार को यहां बारिश से भरे पानी में से निकलते वक्त एक वाहन गड्ढों में फंस गया, जोकि पलटते-पटलते बचा। यहां रहने वाले नवीन कुमार ने प्रशासन से पानी की निकासी के सही इंतजाम करने और खस्ताहाल सड़कों को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारियां फैलने की आशंका
शहर के लगभग सभी वार्डों में कहीं न कहीं बारिश का पानी भरा हुआ है। घरों के आसपास खाली प्लॉटों व अन्य जगहों पर जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में जलजनित बीमारियां फैलने का अंदेशा रहता है। आर्यनगर निवासी सुभाष व सचिन ने कहा कि मलेरिया व डेंगू के मच्छर होने का डर है। उन्होंने कहा कि जहां पानी भरा है वहां मच्छर नाशक दवाईयों का छिड़काव जरूर करना चाहिए, ताकि बीमारी न फैलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed