फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Three days later the body of the missing elderly found in the water in the field

तीन दिन बाद खेत में पानी में मिला लापता बुजुर्ग का शव

Fri, 23 Jul 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Three days later the body of the missing elderly found in the water in the field
तीन दिन से लापता बुजुर्ग किसान का शव शुक्रवार को गांव बुपनियां के खेतों भरे बारिश के पानी में मिला। मृतक की पहचान 65 वर्षीय रघुबीर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव रोहद निवासी रणबीर पिछले कई सालों से बुपनियां गांव में रहता था। बुपनियां में मामा के यहां रहकर खेती-बाड़ी का काम भी संभालता था। बताया गया है कि तीन दिन पूर्व वह खेतों की तरफ गया था। वहीं, उनका पांव फिसल गया और खेतों में भरे बारिश के पानी में डूब गया। खेत में करीब तीन फुट पानी भरा था। उसी में डूबने से बुजुर्ग रघुबीर की मौत हुई है।
विज्ञापन

हालांकि रणबीर को उसके परिजनों ने अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास भी किया, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। शुक्रवार को रणबीर का शव खेतों में भरे बारिश के पानी में ऊपर आ गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। बाद में शव को झज्जर ले जाया गया। पुलिस थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि बुजुर्ग किसान की मौत का कारण हादसा मानते हुए कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed