फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Rs 1.35 lakh stolen from house in broad daylight

घर से दिनदहाड़े 1.35 लाख रुपये चोरी

Sat, 07 Aug 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Rs 1.35 lakh stolen from house in broad daylight
सेक्टर-2 में एक घर से चोर 1.35 लाख रुपये और कुछ जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम देने वाले तीन चोर सीसीटीवी की फुटेज में कैद हो गए हैं। दो चोरों के चेहरों पर मास्क लगे दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विजय छिल्लर ने बताया कि शनिवार को करीब 11.45 बजे वह अपने परिवार सहित गांव खरमाण में बुआ के घर गया था। दोपहर करीब 2 बजे वापस घर आए तो घर का ताला खुला मिला। अंदर के लकड़ी के दरवाजों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ था। जांच की तो अलमारी से 1.35 लाख रुपये और एक बैग नहीं मिला। बैग में जरूरी कागजात थे। पड़ोस में मौजूद मकान के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो पता चला कि एक सफेद रंग की गाड़ी में आए तीन-चार लोगों ने उनके घर में चोरी की है। दो चोरों के चेहरों पर मास्क लगे दिखाई दे रहे हैं। वापस जाते हुए एक के हाथ में चोरी किया हुआ बैग दिख रहा है। एसएचओ जयभगवान के मुताबिक शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed