फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Patients upset due to failure of ultrasound machine

अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से मरीज परेशान

Mon, 26 Jul 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Patients upset due to failure of ultrasound machine
नागरिक अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। तीन दिन से मशीन काम नहीं कर रही। मरीजों को बिना जांच करवाए लौटना पड़ रहा है। निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों में महंगे रेट पर जांच करवानी पड़ रही है। पूर्व में भी मशीन में बार-बार फाल्ट आने के कारण मरीजों को परेशानी हुई है।
विज्ञापन

कोरोना के केस घटने के बाद नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी। अस्पताल के मेडिसन विभाग, स्त्री रोग, हड्डी रोग व सर्जरी आदि विभागों में मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती हैं। अनेक मरीजों की जांच के बाद डाक्टर अल्ट्रासाउंड कराए जाने का परामर्श भी देते हैं। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं, लेकिन तीन दिन से यहां अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे। स्टाफ का कहना है कि मशीन में फाल्ट आने से कार्य प्रभावित है। ऐसे में मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों में जांच करवानी पड़ रही है। प्राइवेट सेंटर में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए 500 से 2500 रुपये तक लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा वर्ष 2016 में शुरू हुई थी। यहां अल्ट्रासाउंड जांच के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। नागरिक अस्पताल में जब से मशीन लगी है तब से कई बार खराब हो चुकी है। जब भी खराब होती है तो कई-कई दिन तक जांच कार्य बंद रहता है। अब महीनेभर में ही दो बार मशीन में फाल्ट आ चुका है। नागरिक अस्पताल में हर रोज करीब 30 अल्ट्रासाउंड होते हैं। इनमें से गर्भवती महिलाओं के अलावा दूसरे रोगी भी होते हैं, लेकिन अब दो दिन से मशीन खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड मशीन को ठीक करने के लिए संबंधित कंपनी के अधिकारियों को कहा गया है। बायो मेडिकल इंजीनियर का मशीन पर पूरा ध्यान है। कंपनी से इंजीनियर आकर जल्द मशीन को ठीक करेगा।
- डॉ. सुमन कोहली, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed