फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Oxygen will reach the beds in CHC as well as in general hospitals

सामान्य अस्पतालों के साथ सीएचसी में भी बेड तक पहुंचेगी ऑक्सीजन

Thu, 12 Aug 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Oxygen will reach the beds in CHC as well as in general hospitals
ऑक्सीजन प्लांट में लगाई गई मशीनें। संवाद - फोटो : Jhjhar
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से झज्जर व बहादुरगढ़ के अस्पतालों के साथ-साथ अब जिले की सभी सीएचसी में भी मरीजों के लिए बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाने की योजना तैयार की गई है। दोनों सामान्य अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड पर ही ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप लाइन लगाने का 95 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

बेरी के 50 बेड के सामान्य अस्पताल में भी काम तेजी से चल रहा है। सरकार की योजना के अनुसार अब जिले के 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेड तक सीधे ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद हर बेड के साथ ऑक्सीजन सिलिंडर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। सामान्य अस्पताल झज्जर में 500 लीटर प्रति मिनट व बहादुरगढ़ में 1000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन वाले प्लांट चालू होने के बाद जिले में ऑक्सीजन की कमी अधिकांश पूरी हो जाएगी। इन प्लांटों का 15 अगस्त को शुुभारंभ किया जाएगा। हालांकि इन प्लांटों को उद्घाटन किस वीआईपी के हाथों से होगा यह अभी तय नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल डीघल सीएचसी व बेरी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि इन प्लांटों के लिए मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

छह सीएचसी में लगेगी पाइप लाइन
जिले की छह सीएचसी में विभाग की तरफ से हर बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। इनमें जमालपुर, डीघल, दुबलधन, छारा, बादली, ढाकला सीएचसी शामिल हैं। इन अस्पतालों में फिलहाल प्लांटों से सिलिंडरों के माध्यम से ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी, ताकि मरीजों को वहां पर ही ऑक्सीजन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सामान्य अस्पतालों के साथ-साथ जल्द सीएचसी में भी बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप लाइन लगाई जाएगी। दोनों ऑक्सीजन प्लांटों को 15 अगस्त को चालू कर उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद ऑक्सीजन की काफी हद तक कमी पूरी हो जाएगी।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed