{"_id":"61366b6b8ebc3e17183ee47a","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-metro-remained-closed-for-half-an-hour-due-to-signal-failure-at-mundka-depot-passengers-remained-upset-bahadurgarh-news-rtk6231849138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडका डिपो में सिग्नल फेल होने से आधे घंटे तक बंद रही मेट्रो, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडका डिपो में सिग्नल फेल होने से आधे घंटे तक बंद रही मेट्रो, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के बाहर लगी यात्रियों की लाइन।
- फोटो : Bahadurgarh
ग्रीन लाइन के मुंडका डिपो में सोमवार सुबह करीब 9 बजे सिग्नल फेल होने के कारण कई मेट्रो ट्रेन ट्रैक पर नहीं आ सकी। सिग्नल फेल होने की सूचना मिलते ही तकनीशियन मरम्मत कार्य में जुट गए। करीब आधे घंटे बाद सिग्नल ठीक होने पर मेट्रो सेवा बहाल हुई, तब तक मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।
जिस कारण बहादुरगढ़ के तीनों स्टेशनों में प्रवेश बंद करना पड़ा। काफी देर से परेशान यात्रियों ने स्टेशन के बाहर हंगामा भी किया। जब यात्रियों को पता चला कि मुंडका डिपो में सिग्नल फेल होने की वजह से मेट्रो सेवा बंद की गई है, तो यात्री अन्य वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। आधे घंटा बाद मेट्रो सेवा चालू हुई तो निर्धारित संख्या के अनुसार यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश करने दिया।
मुंडका डिपो में सोमवार सुबह सिग्नल में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण कुछ ही ट्रेन डिपो से बाहर निकल सकी, जिन्हें ट्रैक पर दौड़ाया गया। सोमवार को यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से और मेट्रो ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण स्टेशनों के बाहर यात्रियों की संख्या बढ़ती चली गई। मेट्रो सेवा बाधित होने के कारण बहादुरगढ़ ग्रीन लाइन पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन, बहादुरगढ़ सिटी और पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन के गेट बंद करने पड़े। सिग्नल ठीक होने के बाद करीब 9:30 बजे मेट्रो सेवा दोबारा से बहाल की गई। सुबह करीब 10:30 बजे के बाद मेट्रो सेवा ठीक से बहाल हुई और यात्रियों ने राहत की सांस ली। करीब आधे घंटे तक मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रहने के कारण यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। इससे यात्रियों को करीब एक घंटे तक काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।