फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Gulia Khap President and MLA's brother arrived to support the employees

गुलिया खाप अध्यक्ष और विधायक के भाई पहुंचे कर्मचारियों को समर्थन देने

Wed, 04 Aug 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Gulia Khap President and MLA's brother arrived to support the employees
एम्स-2 में निजी कंपनी के रोल पर कार्यरत कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के मामले में कर्मचारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कर्मचारियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे ऐंठने और बाद में नौकरी से निकालने की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एम्स परिसर के बाहर मंगलवार को भी कर्मचारियों का धरना भी जारी रहा। कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए गुलिया खाप के प्रधान और ढांसा बॉर्डर से आंदोलनकारी किसान भी पहुंचे।
विज्ञापन

गुलिया खाप के प्रधान विनोद बादली ने कहा कि बिना किसी नोटिस के कर्मचारियों को नौकरी से निकालना ठीक नहीं है। बीईसीआईएल नामक निजी कंपनी ने कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। पहले पैसे लेकर दलालों के मार्फत युवाओं को बुलाया गया और अब उन्हें नौकरी से बाहर निकालकर उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र डागर ने कहा कि कंपनी ने युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने युवाओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ से मिलने की सलाह दी और कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की आंखें खोलनी चाहिए।
विज्ञापन

धरने पर बादली के विधायक कुलदीप वत्स के भाई ईश्वर वत्स भी पहुंचे। उन्होंने निजी कंपनी के अधिकारियों से बातचीत करने का भी प्रयास किया लेकिन कंपनी अधिकारियों की तरफ से कोई बातचीत नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर अस्पताल में सेवा देने वाले कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकालना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन वशिष्ठ निवासी साढराणा गुरुग्राम ने बताया कि वह बीए पास है। तीन माह पहले जब नौकरी की तलाश में बाढ़सा पहुंचा तो तीन लोगों ने उन्हें नौकरी के देने के बदले 70 हजार रुपये मांगे। रुपये देने पर उन्होंने उसे एम्स में निजी कंपनी के तहत एमटीएस में नौकरी दिलवा दी लेकिन अब उन्हें किसी नोटिस के बिना ही नौकरी से हटा दिया है। निजी कंपनी ने शुरू में स्थायी कर्मचारी के तौर पर नौकरी देने की बात कही थी। प्रवीण ने बाढ़सा गांव के ही श्यामे, दीपक और ललित के खिलाफ धोखाधड़ी से नौकरी के नाम पर पैसे ऐेंठने की शिकायत पुलिस चौकी में दर्ज कराई है।

नौकरी से निकाले गए कुछ कर्मचारियों ने बाढ़सा गांव के तीन युवकों ललित, श्यामे और दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी से पैसे ऐंठने का मामला दर्ज कराया है। जांच की जा रही है।
- मुनेश देवी, पुलिस चौकी प्रभारी बाढ़सा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed