फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Giving free passport with BA-MA degree: Manohar Lal

बीए-एमए की डिग्री के साथ दे रहे मुफ्त पासपोर्ट : मनोहर लाल

Tue, 07 Sep 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Giving free passport with BA-MA degree: Manohar Lal
लंदन में बैठे रोहित अहलावत से वीसी के माध्यम से बात करते सीएम मनोहर लाल। विज्ञप्ति - फोटो : Bahadurgarh
राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं की विदेश में पढ़ने व नौकरी करने के सपने को साकार करेगी। इसके लिए विदेश सहयोग विभाग स्थापित करने वाला हरियाणा देश का प्रथम राज्य है। प्रदेश में बीए-एमए की डिग्री के साथ पासपोर्ट देने वाली पहली सरकार है। अब तक तीन हजार युवाओं के पासपोर्ट बनवाए जा चुके हैं। यह बात मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सोमवार को हरियाणा भवन में इंटरनेशनल हरियाणा एजुकेशन सोसायटी का ऑनलाइन शुभारंभ करते हुए कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को विदेशी भाषाओं को सीखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विदेशों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी परस्पर समझ स्थापित किए जाने का एक बेहतर माध्यम होता है। सीएम ने बताया कि उन्होंने खुद जापानी भाषा सीखने के कोर्स में दाखिला लिया है। हरियाणा के युवाओं के लिए इंटरनेशनल हरियाणा एजुकेशन सोसायटी द्वारा प्रारंभ किए गए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए लंदन के युवा रोहित अहलावत (गांव धांधलान, जिला झज्जर) को शाबासी देते हुए कहा कि विदेश में रहकर अपने समाज की चिंता करने वालों की फौज खड़ी हो जाएगी तो हरियाणा के युवा विदेशों में जल्द लट्ठ गाड़ देंगे।
विज्ञापन

ब्रिटेन के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ हुई एक पुरानी मुलाकात के अनुभवों को सांझा किया। संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया से जुड़े डॉ. राजवीर दहिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश की व्यापक संभावनाओं बारे उपयोगी विवरण प्रस्तुत किया। रोहित अहलावत ने सोसायटी के उद्देश्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन विशेष कार्य अधिकारी (प्रचार) गजेंद्र फोगाट ने किया। ब्रिटेन से जुड़ी रेखा धनखड़ ने मुख्यमंत्री के हाथों से सोसायटी में पहला रजिस्ट्रेशन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- लट्ठ ईसा गाड़ियो जो पाटै ना
कार्यक्रम के दौरान जब रोहित ने आईएचईएस से जुड़ी अध्यापिका डी सीमॉस का परिचय सीएम से करवाया तो वह बोली कि वह तो पहले से ही उनकी फैन हैं। मुख्यमंत्री के पूछने पर उन्होंने बताया कि ओलंपिक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का वह वीडियो देखा जो बहुत वायरल हुआ है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री ओलंपिक में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते व मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के पूछने पर सीमॉस ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री का बोला हुआ एक वाक्य याद है। मुख्यमंत्री के पूछने पर बोली ‘लट्ठ गाड़ देंगे भाई’। इस पर अमेरिका में रहने वाले जय राजवीर दहिया ने कहा कि वे सब लट्ठ गाड़ेंगे तो मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि लट्ठ ईसा गाड़ियो जो पाटै ना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed