फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Ganaur's Surendra's body was found in the pump house

गन्नौर के सुरेंद्र का था पंप हाउस में मिला शव

Sat, 21 Aug 2021 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Ganaur's Surendra's body was found in the pump house
सोनीपत के गन्नौर के गांधीनगर निवासी एक व्यक्ति का शव अकेहड़ी मदनपुर गांव के साथ से गुजर रही जवाहरलाल नेहरू कैनाल के पंप हाउस वीरवार को मिला था। व्यक्ति के शव की पहचान सोनीपत जिले के गन्नौर के गांधीनगर निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों ने उसकी हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोनीपत के गन्नौर के गांधीनगर निवासी सुभाष ने बताया कि उसका छोटा भाई सुरेंद्र गाड़ी चलाता था। 16 अगस्त को अपने मालिक के साथ गाड़ी देखने के लिए सोनीपत गया था। उसके बाद से वह वापस घर नहीं आया। सोनीपत से वापस आते समय उन्होंने रास्ते में शराब का सेवन किया था। उसके बाद सुरेंद्र के दो साथी उनके पास पहुंचे और चारों ने मिलकर फिर शराब का सेवन किया। शराब का सेवन करने वाले दोस्तों ने उनको बताया कि वह नहर पर चले गए थे। नहाते समय सुरेंद्र पानी में डूब गया। सुभाष के अनुसार उन्हें अंदेशा है कि सुरेंद्र की हत्या की गई है।
विज्ञापन

पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई सोनीपत पुलिस कर रही है।
- रामकरण दहिया, एसएचओ, पुलिस थाना, साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed