फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Farmers will not oppose the tricolor yatra: Vinod

तिरंगा यात्रा का विरोध नहीं करेंगे किसान : विनोद

Mon, 02 Aug 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Farmers will not oppose the tricolor yatra: Vinod
पिछले कई माह से भाजपा और जजपा के सभी कार्यक्रमों को बहिष्कार करने वाले किसान भाजपा की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का विरोध नहीं करेंगे। यह बात ढांसा बॉर्डर पर किसानों को संबोधित करते हुए गुलिया खाप के प्रधान विनोद बादली ने कही।
विज्ञापन

विनोद ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने तिरंगा यात्रा का विरोध नहीं करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की शान है और जहां तिरंगा होता है, वहां किसान सिर झुकाकर सलाम करता है। इसलिए किसान तिरंगा यात्रा का विरोध नहीं करेंगे। जबकि भाजपा और जजपा के अन्य कार्यक्रमों का बहिष्कार और विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जारी रहेगा। जब तक तीनों कानूनों को रद्द नहीं किया जाएगा, तब तक किसान भी भाजपा के कार्यक्रमों में सहयोग नहीं करेंगे। बता दें कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम तय किया है। इसके तहत बादली हलके में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed