{"_id":"6101b6988ebc3eb2bd219a50","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-expelled-contract-workers-union-dead-jhjhar-news-rtk61926947","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्कासित ठेका कर्मचारी यूनियन ने शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्कासित ठेका कर्मचारी यूनियन ने शव
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ठेका कर्मचारी यूनियन के निष्काशित कर्मचारियों ने बुधवार को पुन: नौकरी पर बहाल करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और सीएमओ के पुतले की शव यात्रा निकाली। उसके बाद पुतला जलाया गया। निष्काशित कर्मचारी सीएमओ कार्यालय सेक्टर-6 पर लगातार 36 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। परंतु सीएमओ और प्रशासनिक अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
सीएमओ झज्जर स्वास्थ्य विभाग के निदेशक की तरफ से जारी निविदा की शर्तों व आदेशों की अवहेलना कर मनमानी से कर्मचारियों को नौकरी से निकल दिया और नई भर्ती कर ली है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि यह गैरकानूनी और सरकारी आदेशों की अवहेलना है। उनके बच्चों की शिक्षा, बुजुर्ग माता पिता का इलाज और परिवार का निवाला छीन गया है। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों की नौकरी बहाली के लिए बुधवार एसकेएस, सीटू, भारतीय किसान यूनियन, बिजली निगम, नगर पालिका और स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने सीएमओ झज्जर की शवयात्रा और पुतला दहन किया। शव यात्रा सामान्य अस्पताल से छिक्कारा चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची जहां पर सीएमओ का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान एसकेएस जिला प्रधान रामबीर, जिला सचिव विष्णु जांगड़ा, एमडब्ल्यूयू के राज्य उप महासचिव जयपाल गुढ़ा, सीटू की जिला प्रधान सरोज दुजाना, आशा वर्कर की जिला सचिव किरण, एएचपीसी वर्कर यूनियन सर्कल सचिव देवेंद्र पूनिया, बहादुरगढ़ ब्लॉक प्रधान विजेंद्र सैनी, नगर पालिका राज्य सदस्य राजपाल, भारतीय किसान यूनियन से जिला अध्यक्ष ममता कादयान, बेरी ब्लॉक प्रवक्ता बीकेयू रेणु कादयान, कविता स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन से झज्जर ब्लॉक प्रधान राकेश कुमार, बेरी ब्लॉक प्रधान सुनीता, सुमन ढाकला, जितेंद्र, महेंद्र, नरेश रोहिल्ला, प्रवीन, सरोज, राकेश कुमारी, वंदना, सुभाष चंद्र, मंजू, कविता, सुनील, कुलदीप, दीपक, सुमित, विक्की, धीरज आदि मौजूद रहे।