फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh,news,ESIC empaneled hospitals will stop services from July 21 for non-payment

भुगतान न होने पर ईएसआईसी पैनल में शामिल अस्पताल 21 जुलाई से बंद करेंगे सेवाएं

Tue, 20 Jul 2021 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh,news,ESIC empaneled hospitals will stop services from July 21 for non-payment
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के पैनल में शामिल निजी अस्पतालों ने 21 जुलाई से कैशलेस इलाज नहीं करेंगे। मालूम हो कि पैनल में शामिल बहादुरगढ़ के ही छह अस्पतालों का निगम पर करीब 35 करोड़ रुपये बकाया है। निगम के पैनल में शामिल अस्पतालों में यदि कैशलेस इलाज की सुविधा बंद हो गई तो लाखों सूचीबद्ध कर्मचारियों को इलाज के लिए संकट का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में सोमवार को सिगनस उजाला द्वारा संचालित ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल समेत निगम के पैनल में शामिल पांच अन्य निजी अस्पतालों ने राज्य कर्मचारी बीमा निगम के हेल्थकेयर निदेशक को इस संबंध में पत्र लिखकर 21 जुलाई के बाद से इलाज की सुविधा देने मना कर दिया है। जानकारी के अनुसार फरवरी 2020 से 30 जून 2021 तक पैनल में शामिल अस्पतालों का ईएसआईसी पर करोड़ों रुपये बकाया है। जिसका भुगतान न होने से अस्पताल संचालकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग इन अस्पतालों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के जीवन ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक दीपक खट्टर ने बताया कि ईएसआईसी में बिलों की जांच प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। जिसकी वजह से ईएसआईसी हेल्थकेयर 30 जून 2021 तक की बकाया राशि का कोई आंकड़ा नहीं दे सका। उजाला सिगनस के डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि निजी अस्पताल इस मामले में कई बार अधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज कर चुके हैं मगर समाधान नहीं हो रहा। इधर, इस सबंध में राज्य कर्मचारी बीमा निगम, बहादुरगढ़ के एसएमओ डॉ. संजय का कहना है कि कुछ अस्पताल ऐसे भी हैं, जिनको पैनल पर आए अधिक समय नहीं हुआ है। बिलों की जांच प्रक्रिया में वक्त तो लगता ही है। सभी उचित बिलों का भुगतान अवश्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल का नाम कुल बिल लंबित कुल बकाया राशि (करोड़ में) लगभग
दिल्ली अस्पताल 2950 5.7
आरआर अस्पताल 1140 5.2
आरजे अस्पताल 2756 8.3
स्वास्तिक अस्पताल 1143 3.05
ब्रह्मशक्ति अस्पताल 1484 3.3
जेजेआईएमएस 2295 10.0
संपूर्ण 11768 35.55 (पैंतीस करोड़ पचपन लाख)
ईएसआईसी में इन अस्पतालों का भी बकाया
उजाला सिगनस अस्पताल, रेवाड़ी 0.75 करोड़
विराट अस्पताल, रेवाड़ी 2.25 करोड़
अमृतधारा अस्पताल, करनाल 1.25 करोड़
संजीव बंसल सिग्नस अस्पताल, करनाल 3.25 करोड़
एफआईएमआईएस सोनीपत 7.50 करोड़
हरियाणा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, सोनीपत 7.50 करोड़
सिग्नस जेके हिंदू अस्पताल सोनीपत 5.5 करोड़
एलएलआईएमएस हिसार 0.40 करोड़
पार्क अस्पताल करनाल 4.0 करोड़
अमृतधारा करनाल 1.4 करोड़
सभी 9 अस्पतालों का कुल 33.8 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed