फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Electricity will be expensive if the bill is passed: Rahul

बिल पास हुआ तो महंगी होगी बिजली : राहुल

Sat, 31 Jul 2021 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Electricity will be expensive if the bill is passed: Rahul
दिल्ली में जंतर-मंतर पर शुक्रवार को चली किसान संसद में बिजली बिल 2021 पर भी चर्चा हुई। आंदोलनकारी नेताओं ने इस बिल को आम आदमी विरोधी बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की राज्य कमेटी सदस्य रामकुमार, किसान नेता गिरवर सिंह और किसान नेता राहुल ने किसान संसद की कार्रवाई में भाग लिया। बिजली बिल (संशोधन) 2021 चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन

चर्चा में भाग लेते हुए राहुल ने सरकार से कहा कि आजादी के वक्त बिजली सेवा क्षेत्र में आती थी। बिजली संशोधन बिल 2021 पास होने पर बिजली उत्पादन व वितरण प्राइवेट हाथों में चला जाएगा। निजीकरण से किसानों, गरीब परिवारों व बीपीएल परिवारों को मिलने वाली सब्सिडी खत्म हो जाएंगी। किसानों और आम उपभोक्ताओं को कॉमर्शियल आधार पर बिजली बिलों का भुगतान करना पड़ेगा। एक यूनिट कम से कम 10 रुपये की पड़ेगी। एक अनुमान के अनुसार किसानों को प्रति मास करीब 6000 बिजली का बिल भरना पड़ेगा और जो किसान बिल का भुगतान नहीं कर पाएंगे उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस तरह फसल और किसान बर्बाद हो जाएंगे। जनता पहले ही महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है। बिजली के निजीकरण से उस पर बेतहाशा बोझ बढ़ जाएगा। इसलिए बिजली बिल संशोधन 2021 को तुरंत वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed