{"_id":"60fc63f98ebc3e580c1de103","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-dhansi-culvert-on-gurugram-road-police-diverted-heavy-vehicles-jhjhar-news-rtk618837885","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम रोड पर धंसी पुलिया, पुलिस ने भारी वाहनों का रूट किया डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम रोड पर धंसी पुलिया, पुलिस ने भारी वाहनों का रूट किया डायवर्ट
विज्ञापन
गुरुग्राम रोड पर धंसी पुलिया। संवाद
- फोटो : Jhjhar
गुरुग्राम रोड पर दादरी तोए व याकूबपुर गांव के बीच शनिवार को पुलिया धंस गई। इसके कारण प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए रोड बंद कर दिया है। अब इस रास्ते से केवल हल्के वाहन गुजरेंगे। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के बीच के हिस्से को हल्के वाहनों के आवागमन के लिए ठीक कराने का कार्य शुरू कर दिया है।
अब इस रोड से जब तक पुलिया को ठीक नहीं किया जाता, तब तक भारी वाहन नहीं गुजरेंगे। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी राजेश दुग्गल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिया का निरीक्षण करने के बाद यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई। नाकाबंदी कर भारी वाहनों को केएमपी व बादली, पेलपा, सौंधी रोड से डायवर्ट किया गया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।
2016 में बनाया था रोड
एचएसआरडीसी की तरफ से इस रोड का निर्माण वर्ष 2016 में किया गया था। रोड फोर लेन बनाने के बाद इसे वर्ष 2020 में एचएसआरडीसी ने लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया था। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सूचना मिलने के बाद मौका मुआयना किया और टीम को बुलाकर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया।
विज्ञापन
रोजाना गुजरते हैं 8000 भारी वाहन
गुरुग्राम रोड से रोजाना करीब 8000 भारी वाहन आवागमन करते हैं, जबकि 5000 के 6000 हल्के वाहन गुजरते हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग को करीब एक माह से अधिक समय ठीक करने में लगेगा। इसका कार्य शुरू करने से पहले संबंधित एजेंसी से जांच करवाई जाएगी कि इसके पीछे क्या कारण रहे। लोक निर्माण विभाग की तरफ से एचएसआरडीसी को पत्र भी लिख दिया है।
लोक निर्माण विभाग के पास यह रोड 2020 में आया है। एचएसआरडीसी को पुलिया के संबंध में पत्र लिखा गया है। इसकी जांच के बाद पुलिया के धंसे हुए हिस्से को ठीक कराया जाएगा। उस समय तक जिन सड़कों से भारी वाहनों को गुजारा जाएगा, उसके सांकेतक बोर्ड एक या दो दिन में लगा दिए जाएंगे।
- नरेंद्र सिंहरोहा, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झज्जर।
पुलिया धंसने के कारण भारी वाहनों के लिए गुरुग्राम रोड को बंद कर दिया है। एसपी राजेश दुग्गल भी मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उनके आदेश मिलने के बाद नाकाबंदी कर भारी वाहनों को दूसरे रूटों पर डाइवर्ट कर दिया है, ताकि किसी प्रकार का हादसा न हो।
- सुखबीर सिंह, यातायात पुलिस प्रभारी, झज्जर।