फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Bus and container collide near Asoda, 13 injured

आसौदा के पास बस और कंटेनर में टक्कर, 13 घायल

Sat, 25 Sep 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Bus and container collide near Asoda, 13 injured
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर आसौदा के पास शुक्रवार घनी सुबह यात्रियों से भरी एक बस और कंटेनर में टक्कर हो गई। हादसे में कंटेनर सड़क के डिवाइडर पर पलट गया। जबकि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

दोनों वाहनों के टकराने से 13 व्यक्तियों को चोटें आई हैं, जिनमें तीन गंभीर घायल हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। थाना आसौदा पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को केएमपी से हटवाया और जांच की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के पुष्कर से चली बस उत्तराखंड में देहरादून जा रही थी। केएमपी पर आसौदा के पास बस व कंटेनर ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही कंटेनर पलट गया। जबकि बस को भी काफी नुकसान हुआ। दुर्घटना में कर्ण सिंह, राधा, रमेश, गोपाल, रामधन, सुखचैन, शाश्वत, मंजू, रमेश, जितेंद्र, मुन्नी व हाबिल घायल हो गए। सभी घायल राजस्थान के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

थाना आसौदा प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि दोनों वाहन खरखौदा की तरफ जा रहे थे। किस वाहन चालक की क्या गलती रही है, इसका पता लगाया जा रहा है। घायलों के बयान लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed