फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Anganwadi workers demonstrated with umbrella in the midst of rain, submitted memorandum

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बारिश के बीच छतरी ले किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Thu, 29 Jul 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Anganwadi workers demonstrated with umbrella in the midst of rain, submitted memorandum
लघु सचिवालय में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बुधवार दोपहर के समय तेज बारिश के बीच छतरी लेकर विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने लघु सचिवालय के पार्क में इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर सरकार के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स का कहना है कि एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और दूसरी तरफ अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर करती है। यूनियन की प्रधान छोटा देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स सरकार को साफ शब्दों में कहती हैं कि सरकार व अधिकारी उनको परेशान करना बंद कर दें और समय रहते उनकी मांगें मान ले नहीं तो पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आंगनबाड़ी वर्कर्स काफी संख्या में बारिश के बीच छतरी लेकर नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed