फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,72.2 mm of rain fell in eight hours

आठ घंटे में हुई 72.2 एमएम बारिश

Thu, 29 Jul 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,72.2 mm of rain fell in eight hours
बारिश में छतरी लेकर स्कूल जाती छात्राएं। संवाद - फोटो : Jhjhar
दो दिन से आसमान में छाए बादल बुधवार को जमकर बरसे। जिले में सुबह आठ से शाम चार बजे तक आठ घंटे में 72.2 एमएम औसतन बारिश से हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दिया। बारिश से शहर पूरी तरह से जलमग्न हो गया। एक बार तो नजारा ऐसा बन गया था कि जैसे सड़कों पर नहीं किसी नहर में पानी बह रहा हो।
विज्ञापन

बारिश के दौरान शहर की अधिकांश गलियों व सड़कों पर काफी मात्रा में पानी बह रहा था, लेकिन शाम को करीब चार बजे बारिश हलकी होने के करीब दो घंटे बाद सड़कों व गलियों से पानी का स्तर कम हो गया था। सड़कों व गलियों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर का कोई भी ऐसा चौक नहीं था, जहां पानी न भरा हो। वाहन चालक पानी के अंदर बंद हुए वाहनों को धक्का मार कर पानी से बाहर निकालते दिखाई दिए।
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों में मकान व दुकान में सड़कों से नीचे होने के कारण बारिश का पानी घुस गया। लोग बाल्टियों से पानी निकालते दिखाई दिए। सुबह आठ बजे से पहले 24 घंटे में क्षेत्र में करीब छह एमएम औसतन बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश हुई, सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक
क्षेत्र बारिश
झज्जर - 67 एमएम
साल्हावास - 48.5 एमएम
बेरी - 102 एमएम
मातनहेल -74.5 एमएम
बहादुरगढ़ - 51.2 एमएम
बादली- 91.2 एमएम
बारिश के पानी निकासी के लिए डिमांड के अनुसार पंप भेजे जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में पानी की निकासी की व्यवस्था निरंतर रूप से करवाई जा रही है।
- सतीश कुमार जनावा, एसई, सिंचाई विभाग, झज्जर।

बारिश के पानी से निकलती गाड़ी। संवाद

बारिश के पानी से निकलती गाड़ी। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed