फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh,news,28 delegates from Tikri Border participated in Delhi Kisan Sansad

टीकरी बॉर्डर से 28 प्रतिनिधियों ने दिल्ली किसान संसद में लिया भाग

Sat, 24 Jul 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh,news,28 delegates from Tikri Border participated in Delhi Kisan Sansad
दिल्ली में जंतर मंतर के पास वीरवार से शुरू हुई संयुक्त किसान मोर्चा की किसान संसद में शुक्रवार को टीकरी बॉर्डर से छह किसान संगठनों के 28 प्रतिनिधि शामिल हुए। टीकरी बॉर्डर से ये सभी छह जत्थे वीरवार को ही सिंघु बॉर्डर चले गए थे और शुक्रवार को वहां से रवाना होकर किसान संसद में शामिल हुए।
विज्ञापन

टीकरी बॉर्डर से पांच किसान संगठनों के पांच-पांच और एक किसान संगठन के तीन किसानों ने अपने-अपने जत्थे के प्रधान के नेतृत्व में दिल्ली में संसद भवन के निकट जंतर मंतर पर हुई किसान संसद में भाग लिया। वीरवार को टीकरी बॉर्डर से सिंघु बॉर्डर पहुंचे सभी किसानों को संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से पहचान पत्र जारी किए गए थे। सिंघु बॉर्डर से ही वे बस द्वारा जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

जंतर-मंतर पर आयोजित किसान संसद में भाग लेने वाले किसान बलदेव भाई रूपा ने कहा कि देश की संसद के समानांतर चल रही किसान संसद दुनिया के कान खोल देगी कि आंदोलनकारी किसान गलत मांग नहीं कर रहे। शुक्रवार को किसान संसद का अंतिम सत्र खत्म होने के बाद किसान एकता के नारे लगाते हुए किसान रवाना हुए। टीकरी बॉर्डर से गए छह संगठनों के 28 प्रतिनिधि भी अपने पड़ाव में लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की किसान संसद में टीकरी बॉर्डर से भाग लेने वाले किसानों में भाकियू डकोंदा के बलदेव सिंह भाई रूपा के अलावा परविंदर सिंह, बलदेव सिंह ज्ञानी, दर्शन सिंह व बूटा सिंह, भाकियू सिद्धूपुर के प्रधान बलदेव सिंह सिंहरोहा, रामधुर सिंह व पलविंदर सिंह मानसा और भाकियू मानसा के जोगेंदर सिंह ज्ञानी, जगतार सिंह, गुरजंट सिंह मानसा कलां, भोला सिंह व धर्म सिंह शामिल हैं।

भाकियू लखोंवाल के काका सिंह, दर्शन सिंह कोट सेखुआं, घोड़ सिंह खेरा, मनप्रीत सिंह धोपली व मेघ सिंह खेरा, जम्हूरी किसान सभा के भीम सिंह आलमपुर, लक्ष्मण सिंह अलीमेर, मीत सिंह रामगढ़, बीरबल व रामफल रामगढ़ और आल इंडिया किसान सभा के हरदेव सिंह हरसी, जगराम सिंह हरिके, मनकीत सिंह मुंद्रा, कृष्ण चौहान व रूप सिंह ढिल्लों ने भी दिल्ली में शुक्रवार को हुई किसान संसद में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed