{"_id":"65f9e227ee7d49333e098134","slug":"jewelery-and-cash-stolen-from-locked-house-in-ashok-vihar-colony-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-106291-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अशोक विहार कॉलोनी में बंद मकान से जेवर-नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अशोक विहार कॉलोनी में बंद मकान से जेवर-नकदी चोरी
Wed, 20 Mar 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान से 15 हजार की नकदी और डेढ लाख के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
दिनेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले हैं। कुछ समय से अशोक विहार में परिवार सहित रहते हैं। हाल ही में उसके फूफा का देहांत हो गया था। वह परिवार के साथ वहां चले गए। सोमवार को वह लौटा तो चोरी का पता चला। घर में जांच करने पर 15 हजार रुपये की नकदी, सोने का मंगलसूत्र, नाक की नथ, मांग टीका, झुमकी, गले का ओउम, कोका, चांदी के कुूंडले, चुटकी, गले का सेट आदि आभूषण भी गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दिनेश की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक करेगी।