फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   JE and contractor, traders arrived at night to dig drain.

नाला खुदाई के लिए रात को पहुंचे नप के जेई और ठेकेदार, व्यापारियों ने काम रुकवाया

Wed, 16 Sep 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
JE and contractor, traders arrived at night to dig drain.
नाहरा-नाहरी मार्ग पर मौके का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम हितेंद्र शर्मा व मौजूद व्यापारी। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से नाहरा-नाहरी मार्ग पर नाला बनाए जाने का प्लान है। नाला निर्माण को लेकर खुदाई के लिए सोमवार की रात नप के जेई और ठेकेदार पहुंचे तो व्यापारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया और काम रुकवा दिया। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि यहां पर नाला बनाया जाता है तो वे बाजार बंद करके इसका विरोध करेंगे। व्यापारियों की शिकायत पर मंगलवार को एसडीएम हितेंद्र शर्मा ने निरीक्षण किया और इसको लेकर नप के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। मंगलवार सायं नगर परिषद के अन्य अधिकारियों ने यहां का दौरा किया। अब इसकी रिपोर्ट एसडीएम को देंगे।
विज्ञापन

पानी की निकासी के लिए नाहरा-नाहरी मार्ग पर नाला बनाए जाने की योजना है। इसको लेकर सोमवार की रात नगर परिषद के जेई देशवाल ठेकेदार के साथ खुदाई खुदाई कराने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही यहां के व्यापारियों को इसका पता लगा तो वे इकट्ठे हो गए और उन्होंने नाला निर्माण न करने के लिए आग्रह किया और काम को रुकवा दिया गया। मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नाहरा-नाहरी मार्ग के व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों की शिकायत पर एसडीएम ने मंगलवार को तुरंत मौके का जायजा लिया। नगर परिषद अधिकारियों से भी बातचीत की। इसके बाद मंगलवार की सायं नप अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर दौरा किया। एसडीएम ने नप अधिकारियों से मौके का दौरा करने के बाद रिपोर्ट उन्हें सौंपने की बात कही। अब रिपोर्ट एसडीएम हितेंद्र शर्मा को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दुकानदार का आरोप- ठेकेदार ने उसे 20 हजार रुपये लेकर चुप रहने की दी नसीहत
नाहरा-नाहरी मार्ग पर स्थित दुकान के संचालक विकास ने आरोप लगाते हुए बताया कि रात के समय जब जेई और ठेकेदार नाला खुदाई के लिए पहुंचे थे तो उनसे निर्माण न करने के लिए आग्रह किया। मौके पर मौजूद ठेकेदार ने उन्हें 20 हजार रुपये लेकर चुप रहने की नसीहत दी। इसी तरह अन्य दुकानदार को भी पैसे लेकर चुप रहने और नाला निर्माण करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला बनता है तो रखेंगे बाजार बंद
एसडीएम को शिकायत देने वालों में नवीन मल्होत्रा, देवेन शर्मा, पंकज कुमार, हर्ष, अरुण कुमार, रोहतास गुप्ता, पंकज सैनी, सुरेश कुमार, भारत और संतोष कुमार ने कहा कि यदि इस मार्ग पर नाला बनाया जाता है तो सभी व्यापारी बाजार बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर नाला बनाए जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस मार्ग पर बारिश का पानी नहीं ठहरता है। नाला बनता है तो इससे मॉडल टाउन के सैकड़ों घरों को परेशानी होगी। कॉलोनी नाहरा-नाहरी मार्ग से करीब तीन-चार फुट नीची है। इन गलियों में पानी भर

जाएगा।
नप अधिकारियों को दौरा कर रिपोर्ट देने को कहा
नाहरा-नाहरी मार्ग पर नाला निर्माण को लेकर यहां के व्यापारियों ने विरोध जताया है। व्यापारियों की मांग पर उन्होंने स्वयं मौके का निरीक्षण किया। इस बारे में नगर परिषद अधिकारियों से भी बातचीत की गई है। अधिकारी दौरे के बाद रिपोर्ट देंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-हितेंद्र शर्मा, एसडीएम, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed