Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   JCB driver crushed a 5-year-old girl while driving carelessly in Bahadurgarh, she died on spot

Bahadurgarh: JCB चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते 5 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर मौत; सोलधा गांव में हुई घटना

Tue, 01 Oct 2024 08:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 01 Oct 2024 08:42 AM IST
सार

घनश्याम के अनुसार जब वे कॉलेज में जेसीबी से सीमेंट के कट्टे ला रहे थे तो चालक विनय ने लापरवाही और तेज गति से जेसीबी को बैक किया और वहीं पर खेल रही 5 साल की बच्ची साक्षी को कुचल दिया। घनश्याम का कहना है कि उन्होंने विनय को काफी आवाज लगाई लेकिन उन्होंने नहीं सुनी।

विज्ञापन
JCB driver crushed a 5-year-old girl while driving carelessly in Bahadurgarh, she died on spot
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ के सोलधा गांव में जेसीबी चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए 5 साल की बच्ची को कुचल दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के पिता की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने जेसीबी चालक विनय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार को हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में घनश्याम दास अहिरवार निवासी फिरोजपुर खड़ाई भाटा, जिला टीकमगढ़, मध्य प्रदेश ने बताया कि वह गांव सोलधा में राजवीर सिंह के मकान पर किराए पर रहता है और चिनाई का काम करता है। उसके पास दो बच्चे हैं जिनमें एक लड़का और एक लड़की साक्षी है। 30 सितंबर को सुबह 9 बजे वह अपनी पत्नी माया और अपने दोनों बच्चों सहित चिनाई के काम के लिए सोलधा स्थित गंगा कॉलेज में गया था।
विज्ञापन


घनश्याम के अनुसार जब वे कॉलेज में जेसीबी से सीमेंट के कट्टे ला रहे थे तो चालक विनय ने लापरवाही और तेज गति से जेसीबी को बैक किया और वहीं पर खेल रही 5 साल की बच्ची साक्षी को कुचल दिया। घनश्याम का कहना है कि उन्होंने विनय को काफी आवाज लगाई लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। साक्षी को तुरंत उठाकर महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल नूना माजरा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घनश्याम का आरोप है की जेसीबी चालक विनय की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। थाना सदर पुलिस ने विनय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed