फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jatin qualify for AIIMS

जतिन ने एआईआईएमएस किया क्वालीफाई

Fri, 19 Jun 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर Updated Fri, 19 Jun 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन

एआईआईएमएस की एमबीबीएस परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें इंडो अमेरिकन स्कूल के छात्र जतिन ने 886वीं रैंक प्राप्त की। जतिन ने अपनी कठोर मेेहनत और गुरुजनों की शिक्षा से यह मुकाम हासिल किया।

विज्ञापन


जतिन के पिता संजय गोयल और माता कमलेश देवी ने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। स्कूल संचालक बिजेंद्र कादियान, धर्मेंद्र गुलिया व प्रधानाचार्या अनीता ने जतिन को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय और जतिन के घर सुभाष नगर में मिठाई बांटी गई। जतिन की इस उपलब्धि में उसके माता-पिता का भी भरपूर सहयोग रहा।

माजरा की बेटी ने पाया एआईआईएमएस में प्रवेश
एआईआईएमएस की एमबीबीएस का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हुआ। इसमें स्वामी नित्यानंद विद्यालय मंदिर की छात्रा हिमांशी डबास ने सफलता प्राप्त की।

ग्रामीण आंचल में पली और पढ़ी होने के कारण भी हिमांशी ने अपनी मेहनत के बल पर देश के सर्वोच्च मेडिकल संस्थान में प्रवेश प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। इस सफलता से उसने अपने क्षेत्र, ग्राम, माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी हिमांशी ने अपनी सफलता का लोहा मनवाते हुए गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुकी है और इसके लिए माजरा ग्राम की दोनों पंचायतों ने भी उसको सम्मानित किया था।


एक बार फिर से हिमांशी ने अपनी मेहनत के बल पर अपने क्षेत्र, ग्राम, गुरुजनों, माता-पिता का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र डबास ने छात्रा को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed