{"_id":"65da19ae3b7c496b6f0f7ea1","slug":"israeli-expert-visited-flower-and-seed-production-excellence-center-munimpur-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108213-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: इस्राइली विशेषज्ञ ने किया पुष्प एवं बीज उत्पादन उत्कृष्टता केंद्र मुनीम पुर का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: इस्राइली विशेषज्ञ ने किया पुष्प एवं बीज उत्पादन उत्कृष्टता केंद्र मुनीम पुर का दौरा
Sun, 25 Feb 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
गांव मुनीमपुर स्थित पुष्प एवं बीज उत्पादन उत्कृष्टता केन्द्र का जायजा लेते इजराइल दूतावास में क
झज्जर। पुष्प एवं बीज उत्पादन उत्कृष्टता केंद्र का जायजा लेने इस्राइली कृषि विशेषज्ञ उरी रूबिन्सटीन गांव मुनीम पुर पहुंचे। यहां बागवानी विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उत्कृष्टता केंद्र की विस्तार से जानकारी सांझा की। इस दौरान उरी रूबिन्सटीन और बागवानी विभाग के परियोजना अधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव ने पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीकी उत्कृष्टता केंद्र में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की।
उरी रुबिन्सटीन नई दिल्ली में इजराइल दूतावास में कृषि अटैचे के रूप में शामिल हुए हैं, जोकि भारत-इस्राइल कृषि परियोजना का नेतृत्व करेंगे। बागवानी विशेषज्ञ ने केंद्र पर बने संरक्षित ढांचे व हाई टेक नर्सरी का गहनता से निरीक्षण किया। उरी रूबिन्सटीन ने केंद्र के बागवानी अधिकारियों को नेट हाउस, पोली हाउस में विभिन्न फसलों की पैदावार को आधुनिक तकनीकी के माध्यम से बढ़ाने के तरीके बताए। उन्होंने केंद्र पर चल रही गतिविधियों की सराहना की। साथ ही उन्होंने किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा ताकि किसानों की आय को बढ़ाया जा सके। इस बीच विभाग के डॉ. सुरेश चंद विषय वस्तु विशेषज्ञ, डॉ. हेमन्त सैनी विषय वस्तु विशेषज्ञ ने केंद्र का संरक्षित ढांचा, हाईटेक नर्सरी व केंद्र पर चल रहे अन्य विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र पर बनी हाईटेक नर्सरी में किसानों के लिए स्वस्थ एवं उच्च किस्म की सब्जियों की पौध अनुदान राशि पर तैयार की जाती है ताकि किसान कम मूल्य में उच्च गुणवत्ता की फसल तैयार कर सकें। इसके साथ-साथ केंद्र पर समय-समय पर चलाए जाने वाले साप्ताहिक व एक दिवसीय प्रशिक्षण के बारे में भी अवगत कराया गया। इसमें किसानों को फूल उत्पादन की उन्नत तकनीकों से अवगत कराया जाता है। उन्होंने केंद्र की किसान हितैषी योजनाओं व गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ाने के लिए मुनीम पुर गांव में फूल एवं बीज उत्पादन तकनीकी उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की थी। किसानों ने बताया कि यह केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ हुआ है। इस अवसर पर उद्यान विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक धत्तरवाल, केंद्र के इंचार्ज डॉ. सुरेश चंद उपस्थित रहे।