फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Interview will be held on 5th for recruitment to the posts of 77 SPOs

झज्जर पुलिस में 77 एसपीओ के पदों पर भर्ती के लिए 5 सितंबर को आवेदको के होंगे साक्षात्कार

Thu, 01 Sep 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Interview will be held on 5th for recruitment to the posts of 77 SPOs
झज्जर। विशेष चयन कमेटी के सदस्य एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय झज्जर रविंद्र कुंडू ने बताया कि झज्जर जिले में 77 पदों पर एसपीओ की भर्ती के लिए आवेदकों के साक्षात्कार 5 सितंबर को होंगे। साक्षात्कार सुबह नौ बजे से क्रम संख्या अनुसार होंगे। आवेदकों के पंजीकरण क्रमांक नंबर 11001 से 11386 तक के आवेदकों के साक्षात्कार 5 सितंबर को पुलिस लाइन झज्जर के प्रशासनिक भवन में होंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशानुसार झज्जर में एचएसआईएसएफ के सेवामुक्त पूर्व सिपाही व 2004 में हरियाणा सशस्त्र पुलिस में 819 भर्ती हुए सेवामुक्त पूर्व सिपाही तथा सेवानिवृत सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवानों की एसपीओ के तौर पर भर्ती के लिए एसपी की अध्यक्षता में एक विशेष चयन कमेटी का गठन किया गया। विशेष भर्ती कमेटी मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बादली अमित यशवर्धन, डीएसपी मुख्यालय झज्जर तथा एक निरीक्षक स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर सेवानिवृत सैनिकों की भर्ती की प्रक्रिया 25 अगस्त को आरंभ की गई थी। झज्जर पुलिस में 77 पदों पर विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में भर्ती के लिए काफी संख्या में उम्मीदवारों द्वारा अपना आवेदन पत्र देते हुए पंजीकरण कराया गया था। साक्षात्कार के लिए आने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए अपने असल कागजात साथ लाने आवश्यक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed