फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   International Yoga Day: AYUSH department is running awareness campaign

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : आयुष विभाग चला रहा जागरूकता अभियान

Fri, 12 Jun 2026 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 12 Jun 2026 04:47 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day: AYUSH department is running awareness campaign
11jjrp02 योग अभ्यास ​शिविर में भाग लेते वरिष्ठ नागरिक। प्रसार विभाग
झज्जर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा जिलेभर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। डीसी वर्षा खांगवाल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गांवों और शहरों में योग प्रशिक्षण शिविर, योग जागरण यात्राएं और आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित कर आमजन को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को योग से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला योग समन्वयक डॉ. पवन देशवाल ने बताया कि गुरुवार को गांव दूबलधन में डॉ. मनीषा एवं उनकी टीम ने आयुष चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया। शिविर में ग्रामीणों को सामान्य योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। बहादुरगढ़ में आयुष योग सहायक पूनम ने योग जागरण यात्रा निकाली। वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन


सभी ब्लॉकों में शुरू हुए तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर
गुरुवार से जिले के सभी ब्लॉकों में तीन दिवसीय सामान्य योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ कर दिए गए हैं। इन शिविरों में अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्कों, स्टेडियमों और वृद्धाश्रमों में चल रहे विशेष कार्यक्रम
जिला योग समन्वयक डॉ. पवन देशवाल ने बताया कि 21 जून तक जिलाभर में पार्कों, सीनियर सिटीजन क्लबों, वृद्धाश्रमों, स्टेडियमों और योगशालाओं में नियमित प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। राजकीय आईटीआई परिसर साल्हावास में तीन दिवसीय सामान्य योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं आयुष योग सहायक निशा द्वारा लाइन पार बहादुरगढ़ स्थित ओल्ड एज होम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed