{"_id":"576839f64f1c1b9a74b4848c","slug":"international-yog-day-jhaarabaag-stediyam-jhajhar-jhajjhar-bahadurgrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस आज, 2100 लोग करेंगे अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस आज, 2100 लोग करेंगे अभ्यास
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
योग
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व योग दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय योग दिवस समारोह जहांआरा बाग स्टेडियम में मनाया जाएगा। नगराधीश विजय मलिक ने बताया कि प्रशासन की ओर से विश्व योग दिवस को धूमधाम से मनाने की पूरी तैयारी कर ली गईं हैं। योग समारोह मंगलवार को सुबह छह बजे से शुरू होगा। जिले में उपमंडल स्तर पर बहादुरगढ़ में रेलवे रोड स्थित ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम और बेरी के खेल स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
योग दिवस समारोह में अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, छात्र, पतजंलि योग पीठ और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रबुद्धजन भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि योग दिवस समारोह को लेकर पूरे जिले में उत्साह व जोश का माहौल है। पिछले तीन सप्ताह से जिला आयुष व खेल विभाग और पतंजलि योग पीठ के कुशल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में हजारों लोगों ने योग का प्रशिक्षण लिया है। नगराधीश ने बताया कि बाग जहांआरा स्टेडियम में जिलास्तरीय योग समारोह में लगभग 2100 लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे। योगाभ्यास में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, छात्र, महिलाएं, पतंजलि योग पीठ और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रबुद्धजन भाग लेंगे। योगाभ्यास करने वालों के लिए प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था की गई है। मुख्यअतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर योग दिवस समारोह का शुभारंभ करेंगे। पतंजलि योग पीठ के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास करवाया जाएगा।
विज्ञापन
यह रहेगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शेड्यूल
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सुबह साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे तक आयुष विभाग की ओर से प्रतिभागियों को विश्व योग दिवस के लोगोयुक्त सफेद टी-शर्ट वितरित की जाएगी। प्रतिभागियों को 5.45 तक अपना स्थान ग्रहण करना होगा। मुख्यअतिथि द्वारा 6 बजे दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम होगा। योगाचार्यों द्वारा योग के समय ध्यान रखने योग्य सामान्य सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। साढ़े छ बजे से साढ़े सात बजे तक प्रोटोकॉल के अनुसार क्रियात्मक प्रदर्शन होगा और शांति पाठ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
योग स्थल के साथ लगते मार्गों पर बंद रहेगा यातायात
जहांआरा स्टेडियम में मनाए जाने वाले द्वितीय विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। योग दिवस के उपलक्ष्य में अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के छात्र तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य लोगों के भाग लेने की संभावना है। योग दिवस पर योगाभ्यास के लिए आने वाले गणमान्य व्यक्तियों व आम जन को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए पुलिस के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा के निर्देशानुसार योग दिवस समारोह स्थल बाग जहांआरा स्टेडियम के साथ लगते मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त आमजन की सुरक्षा, सुविधा एवं मार्ग दर्शन के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी व पैदल गश्त भी लगाई गई है। स्टेडियम के साथ लगते छिक्कारा चौक, तलाव चौक, भगत सिंह चौक व पंचायत भवन चौक के सामने स्थानीय पुलिस द्वारा नाके लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त भगत सिंह चौक से तलाव चौक झज्जर तक तथा भगत सिंह चौक से छिक्कारा चौक झज्जर तक पैदल गश्त भी लगाई गई है।