फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Inspected the shops of fertilizer sellers

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक ने पदक विजेता अमन को सम्मातिन किया

Tue, 05 Dec 2023 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 05 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Inspected the shops of fertilizer sellers
बहादुरगढ़। गांव मांडोठी में रूस में हुई वर्ल्ड ग्रैपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता अमन के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। खिलाड़ी का नोटों और फूलों की मालाओं से सम्मान किया गया। इसमें विधायक राजेंद्र सिंह जून मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि पहलवान अमन ने इस प्रतियोगिता में पदक जीतकर न केवल अपना बल्कि अपने गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि से अन्य खिलाड़ियों में भी हौसला बढ़ा है। जून ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जाएगा तथा पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पदक अनुसार सरकारी नौकरी, नकद इनाम राशि तथा मान सम्मान देने का काम किया जाएगा। विधायक राजेंद्र जून ने वहीं खिलाड़ी देव कुमार का भी विधायक राजेंद्र जून ने सम्मान किया। इसके बाद विधायक जून डाबोदा कलां में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में पहुंचे। प्रतियोगिता में फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों से परिचय लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed