फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   INLD has consistently raised its voice for the rights of former employees: Dudhwa

पूर्व कर्मचारियों के हक की आवाज बुलंद करती रही है इनेलो : दुधवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
INLD has consistently raised its voice for the rights of former employees: Dudhwa
-फोटो 59 : इनेलो के प्रदेश संयोजक बलवान सिंह दुधवा को स्वागत करते कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। इनेलो के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय बैठक बहादुरगढ़ कार्यालय में हुई। इसमें पूर्व कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों, उनकी समस्याओं, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा और अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसमें मुख्य रूप से पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बलवान सिंह दुधवा और इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक राज सिंह वर्मा ने की। बलवान सिंह दुधवा ने कहा कि इनेलो हमेशा कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों के हक की आवाज बुलंद करती रही है।
विज्ञापन

जिले में प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय करने के लिए निरंतर बैठकें, संपर्क अभियान और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि पूर्व कर्मचारियों को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़ा जा सके। जिला संयोजक राज सिंह वर्मा ने कहा कि सभी को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला शहरी अध्यक्ष रामनिवास सैनी, पंडित रामरतन मास्टर, बलजीत फौगाट, वेद प्रकाश ढुल, रामधन दलाल, पूर्व सरपंच मास्टर दलीप सिंह, लाल बहादुर मास्टर, रमेश छिकारा, कुलदीप छिल्लर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed