फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   INLD councilor accuses nagar panchayat of rigging in street lights

Jhajjar-Bahadurgarh News: इनेलो पार्षद ने नप पर लगाया स्ट्रीट लाइटों में धांधली का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
INLD councilor accuses nagar panchayat of rigging in street lights
-फोटो 53 : नगर परिषद द्वारा उन्हें सौंपी गई सूची दिखाते वार्ड पार्षद मोहित राठी। स्रोत स्वयं - फोटो : आयोजक
बहादुरगढ़। वार्ड-13 से इनेलो पार्षद मोहित राठी ने नगर परिषद पर स्ट्रीट लाइटों में धांधली कर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। कहा कि केवल उनके वार्ड में ही नहीं बल्कि बहादुरगढ़ के अधिकतर वार्डों में यह धांधली हुई है।
विज्ञापन

पार्षद ने आरोप लगाया कि 1 दिसंबर 2025 को उन्हें नगर परिषद की ओर से एक पत्र मिला जिसमें उनके वार्ड के अंधेरे वाले स्थानों की सूची मांगी गई। इसमें लिखा गया था कि केवल एक वार्ड के लिए 60 लाइटें ही लगाई जाएंगी। कुछ समय बीत गया लेकिन वार्ड में लाइट नहीं लगवाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी जांच की तो नगर परिषद से उन्हें एक पेपर मिला जिसमें वार्ड नंबर 13 में 30 लाइटें लगाई जाने की डिटेल दर्ज थी। हैरत की बात यह है कि सूची में नामों के आगे जो फोन नंबर दर्शाए गए, वह उनके वार्ड के लोगों के है ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका मतलब साफ है कि जो लाइटें बहादुरगढ़ के वार्ड-13 में लगाई जानी थी वह किसी अन्य जगह लगवा दी गई। आरोप लगाया कि यह केवल उनके वार्ड के साथ नहीं बल्कि अन्य वार्डों में भी स्ट्रीट लाइट की धांधली का ऐसा खेल खेला गया है।

पार्षद ने कहा कि इससे पहले भी जो स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए नगर परिषद ने सूची मांगी थी, उसमें भी कुछ ही स्थानों पर लाइटें लगाकर वार्ड के बाकी हिस्से को छोड़ दिया गया है। बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी वार्ड में लाइटें नहीं लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article