फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   INLD celebrated Tau Devi Lal's death anniversary with devotion

Jhajjar-Bahadurgarh News: इनेलो ने श्रद्धापूर्वक मनाई ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
INLD celebrated Tau Devi Lal's death anniversary with devotion
बहादुरगढ़। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि पर इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से देवीलाल पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इनेलो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. नफे सिंह राठी की धर्मपत्नी शीला नफे सिंह राठी व पुत्र भूपेंद्र राठी ने कार्यकर्ताओं के साथ ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें अपने भावपुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में संघर्ष स्थल पर भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


इनेलो नेत्री शीला नफे सिंह राठी ने कहा कि ताऊ देवीलाल आज भी जनता के दिलों में बसते हैं। उन्होंने अपने जीवन में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए, जिसके लिए वह आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल प्रदेश ही नहीं बल्कि हमेशा देश के मेहनतकश किसानों, मजदूरों की आवाज उठाते थे। ताऊ देवीलाल किसानों के सर्वप्रिय नेता थे उनके जैसी हस्ती युगों-युगों में एक बार जन्म लेती है। आज पूरा भारतवर्ष उनके द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहा है। ताऊ देवीलाल ने सभी बुजुर्गों की सुविधा के लिए पेंशन योजना लागू की। ताऊ देवीलाल अकसर कहा करते थे कि देश के विकास का रास्ता खेतों से होकर गुजरता है। इसलिए जिस देश का किसान खुशहाल नहीं होगा, वह देश संपन्न नहीं होगा। इस मौके पर रामनिवास सैनी, मास्टर सुखबीर सरोहा, पार्षद बिजेंद्र दलाल, पार्षद मोहित राठी, राजबीर परनाला, ईश्वर छिल्लर, एमडी महेंद्र राठी, श्यामलाल गुप्ता, चरण सिंह राठी कोच, अशोक परनाला, बलराज खरहर, मंजीत एडवोकेट, भूप परनाला, सोनू सैनी, सतेंद्र दहिया, एडवोकेट विपिन प्रधान, सूरजमल दलाल, बलबीर सांगवान, भूरा पहलवान, नरेंद्र राठी, माया राठी, पार्षद ज्योति राठी, सुनीता सैनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवीलाल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन




-फोटो 58 : देवीलाल पार्क में पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल को श्रद्धांजलि देते कार्यकर्ता। विज्ञप्ति



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed