{"_id":"64497c57da4c0484220f7b06","slug":"inld-came-out-in-support-of-the-players-sitting-on-dharna-at-jantar-mantar-jhjhar-news-c-17-1-134468-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे खिलाडिय़ों के समर्थन में उतरी इनेलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे खिलाडिय़ों के समर्थन में उतरी इनेलो
Thu, 27 Apr 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष व भारतीय शैली कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नफे सिंह राठी और अभय सिंह चौटाला के पुत्र कर्ण-अर्जुन ने बुधवार को दिल्ली जंतर-मंतर पहुंचकर पहलवान खिलाड़ियों के धरने का समर्थन किया।
नफे सिंह राठी ने कहा कि खिलाड़ियों ने हमेशा ही देश का नाम गौरवान्वित किया है। आज खेत में किसानों पर, सरहद में जवानों पर व पहलवानों के साथ भाजपा सरकार द्वारा अन्याय किया जा रहा है, जो शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों का उत्पीड़न एवं शोषण किया जा रहा है और भाजपा द्वारा शोषण करने वालों को ही बचाया जा रहा है, जिसे देश का खेल प्रेमी व इनेलो बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण के खिलाफ कार्यवाही और गिरफ्तारी शीघ्र से शीघ्र होनी चाहिए, ताकि खिलाड़ियों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में पदक जीतने वाले अधिकांश पहलवान हरियाणा से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को दोबारा जंतर-मंतर देना इस बात का सबूत है कि प्रभावशाली व्यक्तियों के खिलाफ भाजपा सरकार गंभीर आरोप होने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं करती। महिला पहलवानों का धरने पर बैठना यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार महिला विरोधी होने के साथ-साथ न्याय विरोधी भी है। इनेलो मांग करती है कि सरकार सभी कुश्ती खिलाडिय़ों की मांग पर जल्द से जल्द कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज करे। उन्होंने कहा कि जब इनेलो की सरकार बनेगी तो खिलाड़ियों को पूरा मान-सम्मान और सुविधा मिलेगी। इस मौके पर इनेलो पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिन्हा, प्रवीण अरोड़ा, पार्षद मोहित राठी सहित अनेक कार्यकर्ता साथ रहे।
-फोटो 54: जंतर-मंतर पर पुहंचे इनेलो नेता।
-- -- -- -- -- -- -- -