{"_id":"67a8910fb7489ef14206acf9","slug":"inhuman-treatment-with-an-elderly-mother-in-jhajjar-son-beat-her-to-death-video-goes-viral-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: झज्जर में बुजुर्ग मां के साथ अमानवीय व्यवहार, बेटे की पिटाई से मौत; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: झज्जर में बुजुर्ग मां के साथ अमानवीय व्यवहार, बेटे की पिटाई से मौत; वीडियो वायरल
Sun, 09 Feb 2025 05:05 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 09 Feb 2025 05:05 PM IST
सार
परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला ने अपनी मायके की जमीन अपने भाई और भाभी के नाम कर दी थी, जिससे नाराज होकर बेटा और बहू उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर जिले के गांव धारौली में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में भतीजे और भाभी ने मृतक के बेटे व बहू पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं, जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बेटे के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के भतीजे व भाभी ने इसकी शिकायत साल्हावास थाने में भी दी है। मृतक महिला ने मायके में अपनी जमीन को अपने भाई के नाम उतरवा दिया था, इसको लेकर उसके साथ मारपीट किए जाने की बात मृतका के भतीजे और उसकी भाभी ने कही है।
विज्ञापन
मृतका की पहचान गांव धारौली निवासी करीब 75 वर्षीय चमेली देवी के रूप में हुई है। रविवार की सुबह चमेली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के बेटे रविंद्र के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों का सौंप दिया गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग मां के साथ बुरी तरह अमानवीय व्यवहार
इसके बाद मृतका के मायके से आए उसके भतीजों ने इसकी शिकायत पर साल्हावास थाने में दी है। वहीं, गांव धारौली में बेटे की ओर से अपनी बुजुर्ग मां के साथ बुरी तरह अमानवीय व्यवहार करने व पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन बुजुर्ग महिला के दम तोड़ने के बाद महिला के मायके वाले गांव पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की सच्चाई का पता चलने की बात पुलिस द्वारा कही गई है।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की मौत प्रताड़ना के चलते ही हुई
महेंद्रगढ़ जिले के गांव घियार से पहुंचे मृतक महिला भतीजे प्रदीप, राकेश और भाभी संतोष ने इस बुजुर्ग महिला की मौत के लिए सीधे रूप से उसके बेटे और बहू को जिम्मेवार ठहराया है। उनका कहना है कि बुजुर्ग महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था। उन्हें पूरी तरह से आशंका है कि बुजुर्ग महिला की मौत प्रताड़ना के चलते ही हुई है। मृतक महिला की भाभी का कहना था कि चमेली ने अपने मायके वाली जमीन अपने भाई के नाम वापिस उतरवा दी थी। उसी को लेकर ही मृतका के बेटे और उसकी बहू उसके साथ मारपीट करते थे।
जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली थी। मृतका के भतीजों व भाभी ने शिकायत दी थी, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के बेटे के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।