{"_id":"69a458a0eba16323a00900cc","slug":"information-about-traffic-rules-was-given-in-the-annual-function-of-st-moria-school-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121566-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सेंट मोरिया स्कूल के वार्षिकोत्सव में यातायात नियमों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सेंट मोरिया स्कूल के वार्षिकोत्सव में यातायात नियमों की दी जानकारी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेंट मोरिया स्कूल के वार्षिकोत्सव में झज्जर पुलिस की ओर से यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे यातायात थाना प्रभारी सतीश कुमार ने अभिभावकों और करीब 370 विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन न सौंपें तथा मोटर व्हीकल एक्ट 2019 संशोधन के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी न केवल कानूनी कार्रवाई को आमंत्रित करती है बल्कि बच्चों की जान को भी खतरे में डालती है।
कार्यक्रम में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 की उपयोगिता के बारे में बताया गया। साथ ही राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले नागरिकों को मिलने वाली 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और देशभर के शीर्ष 10 मददगारों को एक-एक लाख रुपये के इनाम की जानकारी भी साझा की गई।