{"_id":"5737853b4f1c1bdd7f919853","slug":"industrial-development-industrial-development-in-bahadurgarh-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में निवेशकों को मुहैया कराई जा रही अधिक से अधिक सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में निवेशकों को मुहैया कराई जा रही अधिक से अधिक सुविधाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Sun, 15 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
उद्यमियों से बात करते विधायक व एसीएस
- फोटो : bureau
बहादुरगढ़ विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि बहादुरगढ़ औद्योगिक दृष्टि से विकास की ओर उन्मुख हो रहा है और मेट्रो सरीखी विकास परियोजनाओं के चालू होने के उपरांत विकास का नया स्वरूप क्षेत्र के लोगों के सामने होगा। सरकार और प्रशासनिक स्तर पर बहादुरगढ़ की ओर पूरा ध्यान देते हुए अनेक बड़ी विकास योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है। विधायक कौशिक शनिवार को राज्य सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव आरआर जोवल के साथ एचएसआईआईडीसी परिसर में फुटवियर पार्क, एमआईई पार्ट एक व दो का दौरा कर रहे थे। उन्होंने बहादुरगढ़ चैंबर आफ कामर्स के सभागार में संबंधित अधिकारियों व बीसीसीआई प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर औद्योगिक पहलुओं पर चर्चा भी की।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद विधायक कौशिक व एसीएस आरआर जोवल ने उद्यमियों व संबंधित सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ में निवेशकों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। संतुलित औद्योगिक विकास के लिए उद्योग प्रोत्साहन नीति को भी प्रभावी ढंग से लागू किया है और इस नीति का लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर को अधिक करना है। उद्यमियों को एक ही छत के नीचे स्वीकृतियां प्रदान करने के लिए ई बिज पोर्टल शुरू किया गया है।
विज्ञापन
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव आरआर जोवल ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर योजनाओं का सही क्रियान्वयन कराते हुए वे उद्यमियों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर उद्यमियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए संबंधित विभागों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बीसीसीआई परिसर में पहुंचने पर उद्यमियों द्वारा विधायक नरेश कौशिक व एसीएस आरआर जोवल का स्वागत किया और औद्योगिक पहलुओं को लेकर अपनी मांगें भी उनके समक्ष रखी। बहादुरगढ़ हलके की ओर से विधायक कौशिक ने जोवल को सम्मानित किया और बताया कि हलके के प्रतिनिधि के तौर पर वे उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं और रहेंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप डागर, एसडीएम प्रदीप कौशिक, बीसीसीआई की ओर से उद्यमी सुभाष जग्गा व नरेंद्र छिकारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन