{"_id":"6245eb6eb6742306fb7f9851","slug":"increase-of-5-to-30-rupees-on-diesel-toll-jhjhar-news-rtk642611690","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीघल टोल पर 5 से 30 रुपये की बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीघल टोल पर 5 से 30 रुपये की बढ़ोतरी
विज्ञापन
बेरी। नया वित्त वर्ष शुरू होते ही डीघल टोल प्लाजा पर दरों में बढ़ोतरी हो गई है। वीरवार रात 12 बजे बाद झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित डीघल टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को नई टोल दरों से शुल्क अदा किया। यहां से गुजरने वाले कार, जीप आदि व्यक्तिगत वाहनों के वन वे पर 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अप डाउन 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस बार व्यावसायिक वाहनों के टोल शुल्क में भी वृद्धि की गई है।
टोल प्रबंधन की मानें तो पर्सनल गाड़ियों पर टोल वृद्धि का कोई ज्यादा असर नहीं पड़ा है। कामर्शियल वाहनों को विभिन्न वाहनों के अनुसार 5 से 30 रुपये तक अधिक देने होंगे। बावल-पानीपत नेशनल हाईवे नंबर 71 पर बने इस डीघल टोल प्लाजा से प्रतिदिन 8 से 10 हजार छोटे-बड़े वाहन गुुजरते हैं। जिनसे लाखों रुपये तक टोल वसूला जाता है। ऐसे में रोजाना गुजरने वाले वाहन चालक भी अब अन्य वैकल्पिक मार्गों की तलाश में रहते हैं।
टोल प्लाजा मैनेजर अमित राणा ने बताया कि टोल दरों को हर साल रिवाइज किया जाता है। रिवाइज दरों में श्रेणी अनुसार दरों में घटोतरी व बढ़ोतरी की जाती है। इस बार कंपनी ने छोटे वाहनों पर 5 से 15 रुपये तक बढ़ोतरी की है। वहीं बड़ी संख्या में कार जीप जैसे पर्सनल वाहनों के आवागमन के बावजूद कंपनी ने इनकी वन वे यात्रा के लिए टोल दरों को 5 रुपये की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
अभी तक यह भी टोल दरें
वाहन (वन साइड) अप अप-डाउन मासिक पास
कार जीप 45 70 1575
एल सी वी 75 115 2545
बडे वाहन 160 240 5335
एमएवी (3 से 6 एक्सल) 250 375 8370
ओवर साईज 305 460 10190
डीघल टोल प्लाजा के नए रेट
वाहन का प्रकार वन साइड अप डाउन मासिक पास
कार जीप, 50 80 1735
एल सी वी 85 125 2805
बडे वाहन 175 265 5880
एमएवी (3 से 6 एक्सल) 275 415 9220
ओवर साइज 335 505 11190
-----------
वर्जन
डीघल टोल प्लाजा पर वीरवार की मध्यरात्रि से नई दर से टोल वसूला जाएगा। 5 से 30 रुपये बढ़े हैं। - अमित राणा, प्रबंधक, टोल प्लाजा, झज्जर।