फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In the public dialogue program in Gochhi village, women exposed the government arrangements in front of DC

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोच्छी गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने डीसी के सामने खोली सरकारी व्यवस्थाओं की पोल

Thu, 08 Jun 2023 08:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 08 Jun 2023 08:57 AM IST
विज्ञापन
In the public dialogue program in Gochhi village, women exposed the government arrangements in front of DC

विज्ञापन
बेरी। बुधवार को जिले की सरकारी गोच्छी गांव में थी। डीसी, एसपी ने लेकर तमाम विभागों के मुखिया गांव के सरकारी स्कूल में जुटे थे। मौका था जनसंवाद का। सैकड़ों ग्रामीण भी यहां पहुंचे थे इनमें महिलाओं की तादाद भी अच्छी खासी थी। डीसी ने जैसे लोगों लोगों की समस्याएं सुननी शुरू की। वहां बैठी महिलाएं आगे आ गईं। उनका दर्द झलक उठा। उन्होंने गांव की व्यवस्थाओं की पोल खोली। कुछ महिलाएं बोली-.दुणिया चांद पै पहुंच गई म्हारे गांव में पीण का पाणी कोनी। दूर से पाणी लाणा पड़ता है। जरा सी बारिश होते ही पूरे गाम में पानी खड़ा हो जा। निकलणा भी भारी हो जावै है। गांव की महिलाओं ने इसी ठेड हरियाणवी में डीसी को अपना दुखड़ा सुनाया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर शुरू किए गए सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाणा उदय कार्यक्रम में बुधवार को गांव गोच्छी में डीसी शक्ति सिंह ने ग्रामीणों से संवाद किया ।उपायुक्त ने ग्रामीणाें से सीधा संवाद करते हुए करीब 100 शिकायतें सुनी। इनमें गांव में जलभराव, पीने के पानी की समस्या, सड़क, खंडजे के अलावा अवैध कब्जों की शिकायतें थी। ग्रामीणों ने गांव में अवैध कब्जे, जल निकासी, राशन कार्ड सूची से नाम कटने जैसी शिकायतें भी की। एक महिला ने बिजली का बिल ज्यादा आने की शिकायत दी तो जिला उपायुक्त ने निगम के एसडीओ को बुलाकर पूछा तो निगम के एसडीओ ने कहा बिल चेक कर लिया है, बिल ठीक आया हुआ तो जिला उपायुक्त बोले बिल कम नहीं हो सकता यही बिल भरना पड़ेगा। डीसी ने शिकायतों मौके पर ही विभाग के अधिकारियों को समाधान करने के लिए कहा ।इससे पूर्व गांव में पहुंचने पर एसडीएम रविंद्र मलिक ने डीसी और एडीसी सलोनी शर्मा का स्वागत किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच ई-फर्द पोर्टल की हुई शुरुआत

डीसी ने कहा कि जनता की समस्याओं का उनके घर द्वार पर ही समाधान हो सके, इसके लिए हरियाणा उदय कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत गांवों में प्रशासनिक स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। सरकार व प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को सरकार की योजनाओं का निर्बाध रूप से लाभ मिले। डीसी ने कहा कि सरकार द्वारा 485 सेवाएं की ऑनलाइन शुरुआत की गई है, जिनका लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को गांव से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करके प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थियों को डीसी ने किया सम्मानित

डीसी ने प्रदेश भर में सरकारी स्कूलों में 12वीं की विज्ञान संकाय में प्रथम रही बेरी स्कूल की छात्रा खुशी को पुरस्कृत किया। 10वीं मेंसरकारी स्कूलों में जिलाभर में प्रथम रही हिमांशी को पुरस्कृत किया। रीना और सलोनी को भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। ब्लॉक लेवल पर 12वीं परीक्षा में दूसरे स्थान पर रही छात्रा तन्नू फौगाट और तीसरे स्थान पर रही विशाखा को सम्मानित किया। 10वीं में पहले तीन स्थान पाने वाली छात्राओं तानिया, वंशिका और मनीषा को भी पुरस्कृत किया। डीसी ने गांव गोच्छी स्कूल में 12वीं और दसवीं परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ज्योति, सीमा, शीतल, तनीषा, मुकुल और अंकित को पुरस्कृत किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्लास्टिक हटाओ विषय पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में जिला भर में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं रचना और सोनिया को 75 -75 सौ और तानिया को पांच हजार की राशि के चैक भेंट की।
रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया प्रोत्साहित

डीसी ने स्कूल परिसर में पौधरोपण करते हुए ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे मानसून सीजन में अधिक से अधिक पौधे लगाएं ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके। स्वास्थ्य जांच शिविर और वर्ल्ड मेडिकल कालेज और रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 22 नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और स्वास्थ्य जांच शिविर में 67 नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान डीसी ने दिव्यांगजनों को व्हील चेयर और एमआर किट प्रदान की।

-जनसंवाद कार्यक्रम में यह अधिकारी रहे मौजूद :

इस मौके पर डीएफओ विपिन कुमार सिंह, सीईओ जिला परिषद डॉ सुभीता ढाका, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, सीटीएम परवेश कादियान,डीएसपी शमशेर सिंह, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ ललिता वर्मा, डीआईओ अमित बंसल, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ मनीष डबास, डीईओ राजेश कुमार, डीईईओ सुभाष भारद्वाज, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डॉ टीएस बागड़ी, एसएमओ डॉ सुभाष चंद्र, बीडीपीओ धर्मपाल सिंह, राजाराम सहित सरपंच नीरज देवी व अन्य विभागों के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed