फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In the election of Bar Association, three have claimed for the post of President

बार एसाेसिएश्ान के चुनाव में प्रधान पद के लिए तीन ने की दावेदारी

Thu, 02 Dec 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
In the election of Bar Association, three have claimed for the post of President
झज्जर। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आगामी 17 दिसंबर को होना निश्चित हुआ है। इसके लिए चुनावी प्रक्रिया अभी से शुरू हो गई है। बार एसोसिएशन की ओर से उम्मीदवारों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रियों को शुरू कर दिया गया है। बार के चुनाव को निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए चुनाव कमेटी को गठन भी कर दिया गया है। इसके अलावा प्रधान पद, उप-प्रधान, सचिव व सह सचिव पदों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल करने शुरू कर दिए हैैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन चार पदों के लिए आठ उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में अपनी ताल ठोंकी है। प्रधान पद के लिए तीन, उप प्रधान के लिए दो, सचिव के लिए दो व सहसचिव पद के लिए एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में आया है।
विज्ञापन

सभी उम्मीदवारों ने वकीलों के चैंबर में जाकर अपने पक्ष में वोट डालने के लिए प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है। वीरवार को नामांकन भरने की अंतिम तिथि है। वहीं अधिवक्ताओं की ओर से बार एसोसिएशन के चुनाव को पूरी तरह से पारदर्शिता से करवाने की बात कही जा रही है। जिला बार एसोसिएशन, झज्जर में चीफ आरो राम कुमार वर्मा व आरओ त्रिभुवन कश्यप, कृष्ण यादव, जोगिंद्र चौहान, कृष्ण सुहाग, सुंदर सिंह खंडेलवाल, सुखवीर कादयान, गौतम लुनिवाल, धन सिंह सहरावत की देख रेख में आगामी वाली 17 दिसंबर को होने वाले बार एसोसिएशन चुनाव करवाए जाएंगे। नामांकन फॉर्म भरने का बुधवार को पहला दिन था।
विज्ञापन

चार पदों के लिए नामांकन दाखिल
प्रधान - अजित सिंह सोलंकी, जितेंद्र खत्री, यशवीर सिंह
उप-प्रधान पद - दीपक वर्मा, संदीप डबास
सचिव - भूपेंद्र सिंह, संदीप यादव
सह-सचिव - गौरव कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed