फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   in support of caa

नागरिक संशोधन बिल के समर्थन में सड़कों पर उतरा भाजपा महिला मोर्चा

Sat, 11 Jan 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
in support of caa
in support of caa - फोटो : Jhjhar
केंद्र के नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा भी लोगों को जागरूक करने के लिए सड़कों पर उतरा। यहां उन्होंने बिल का समर्थन करते हुए शहर में पैदल मार्च निकाला। हालांकि बिल के लिए निकाले गए इस जागरूकता पैदल मार्च में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को विशेष रूप से शिरकत करने आना था, लेकिन रोहतक में आयोजित कई कार्यक्रमों में व्यस्त होने के चलते इस पैदल मार्च में उनकी धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा विशेष रूप से शामिल हुईं। झज्जर के आंबेडकर चौक से शुरू हुए इस पैदल मार्च में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के अलावा पार्टी से जुड़ी कई अन्य महिलाएं भी शामिल हुई। पैदल मार्च के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के अलावा डॉ. रीटा शर्मा ने बीच-बीच में राहगीरों को रोककर इस नागरिक संशोधन कानून के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिक संशोधन कानून देशहित में है और जो विपक्ष आज इस कानून को लेकर भ्रांतियां फैला रहा है वहीं एक दिन इस कानून की प्रशंसा भी करेगा। उन्होंने कहा कि नागरिक संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने का नहीं अपितु नागरिकता देने का कानून है। जिसकी देश को काफी समय से जरूरत भी थी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा यह कानून बनाना देशहित में जरूरी था, जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल सके। पैदल मार्च में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता धनखड़, हरियाणा सरकार की महिला कल्याण निगम की चेयरमैन सुनीता चौहान, झज्जर गौशाला के प्रधान प्रमोद बंसल, केशव सिंघल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed