Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Emphasis on strengthening the organization during BJP mandal meetings

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा की मंडल बैठकों में संगठन मजबूती पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization during BJP mandal meetings
फोटो-54: बैठक में मौजूद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी - फोटो : samvad
बहादुरगढ़। भाजपा के मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत अटल और कानौंदा मंडल की बैठकों में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ समितियों के गठन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अटल मंडल की बैठक अनाज मंडी स्थित भाजपा कार्यालय और कानौंदा मंडल की बैठक सांखौल स्थित भाजपा कार्यालय में हुई।
विज्ञापन

इनमें जिला प्रभारी हरविंद्र कोहली, जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, विधानसभा प्रत्याशी रहे दिनेश कौशिक और वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश शेखावत ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

बैठकों में हरविंद्र कोहली और विकास वाल्मीकि ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बूथ समितियों के गठन और प्रत्येक माह मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने के निर्देश दिए। दिनेश कौशिक ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश शेखावत ने पार्टी के अभियानों और कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, अटल मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग, कानौंदा मंडल अध्यक्ष सुदेश रंगा, जिला महामंत्री नकुल चोपड़ा, आईटी सेल प्रमुख प्रमिंद्र जांगड़ा, सोशल मीडिया प्रमुख सोनू मान और लाभार्थी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी संजीव सैनी सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो-54: बैठक में मौजूद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed