{"_id":"68eeb4de5c61103bd203a1b5","slug":"immunity-booster-kits-presented-to-blood-donors-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-127287-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रक्तदाताओं को भेंट की इम्युनिटी बूस्टर किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रक्तदाताओं को भेंट की इम्युनिटी बूस्टर किट
Wed, 15 Oct 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
14jjrp012- रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत-आयोजक
झज्जर। स्वच्छ भारत-स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया और इंडेप्थ विजन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अरुण एक्सरे लैब में कैंसर पीड़ितों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 38 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार ने सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. रामचरण ने बताया कि वे हर वर्ष अपने पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित करते हैं। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है, जिससे कैंसर के विकास का खतरा कम होता है।
सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की ओर से पूनम देशवाल और साहिल ने सभी रक्तदाताओं को संस्था की डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से इम्युनिटी बूस्टर किट भेंट की। इस अवसर पर खुशी, साक्षी, प्रियंका, पवित्रा, पिंकी रानी, प्रीति, मधु यादव उपस्थित रहे।