{"_id":"6425e42a71286b40730c9c14","slug":"illegally-kept-118-cases-of-liquor-recovered-in-the-vehicle-jhjhar-news-c-17-1-108844-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गाड़ी में अवैध रूप से रखी 118 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गाड़ी में अवैध रूप से रखी 118 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सीआईए-1 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने बादली क्षेत्र से अवैध शराब से भरी एक टाटा एस गाड़ी को पकड़ा है। शराब के साथ एक आरोपी भी काबू किया गया है। गाड़ी से अवैध रूप से रखी 118 पेटी शराब बरामद हुई है।
सीआईए बहादुरगढ़ वन बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना बादली के एरिया में तैनात थी। टीम को सूचना मिली कि हिम्मत निवासी धरचाना बावल, जिला रेवाड़ी अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है।
वह टाटा एस में शराब भरकर झज्जर से बादली बाईपास होते हुए दिल्ली की तरफ जाएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने बादली बाईपास के एरिया में नाकाबंदी की और उसे गाड़ी सहित धर दबोचा।आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बादली में मामला दर्ज किया गया। उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से उसे पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया।