फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Illegal stockpile of firecrackers and gunpowder stored in a warehouse in Bahadurgarh; accused arrested

हरियाणा: बहादुरगढ़ में गोदाम में अवैध रूप से रखा था पटाखों और बारूद का जखीरा, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 09:30 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 16 Sep 2026 09:30 AM IST
सार

पुलिस ने मौके से डिब्बा रॉकेट बम, अनार बम, स्काई शॉट, डब्बा रॉकेट और अन्य पटाखों के करीब दो दर्जन कार्टन बरामद किए। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास पटाखे रखने या बेचने का कोई वैध परमिट और लाइसेंस नहीं था।

विज्ञापन
Illegal stockpile of firecrackers and gunpowder stored in a warehouse in Bahadurgarh; accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ में लाइनपार थाना पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे और विस्फोटक सामग्री रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में पटाखे और बारूद बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना लाइनपार में विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को लाइनपार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर की अनाज मंडी में एक गोदाम के अंदर अवैध रूप से पटाखे और आतिशबाजी का सामान रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोदाम की जांच की। तलाशी के दौरान वहां बड़ी संख्या में पटाखों के कार्टन और अन्य आतिशबाजी सामग्री मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से डिब्बा रॉकेट बम, अनार बम, स्काई शॉट, डब्बा रॉकेट और अन्य पटाखों के करीब दो दर्जन कार्टन बरामद किए। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास पटाखे रखने या बेचने का कोई वैध परमिट और लाइसेंस नहीं था। जांच में आरोपी की पहचान सतीश उर्फ मोनू के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब 10-15 दिन पहले रोहतक से पटाखे खरीदकर लाया था और दिवाली के त्योहार पर मुनाफा कमाने के लिए उन्हें गोदाम में जमा करके रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना लाइनपार एस एच ओ राजेश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने पटाखे कहां से खरीदे थे और इस अवैध कारोबार में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति तो शामिल नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed