फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   If you have turned 18 then get your vote done.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 18 साल के हो गए हैं तो बनवा लें अपना वोट

Sun, 04 Aug 2024 04:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
If you have turned 18 then get your vote done.
झज्जर। एसडीएम रविंद्र यादव ने शनिवार को निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार जिला में मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन अभियान के चलते झज्जर विधानसभा क्षेत्रों में बने बूथों का निरीक्षण किया और बीएलओ को जरूरी निर्देश भी दिए। 18 साल पूरे कर चुके युवाओं ने अपना वोट बनवाने की अपील की।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि 4 अगस्त, 10 अगस्त, 11 अगस्त को विशेष अभियान चलाकर पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनवाने का कार्य किया जाएगा। इन दिनों में संबंधित बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने के लिए फार्म नंबर-6 भरवाने का कार्य करेंगे। बूथों की मानिटरिंग के लिए सभी सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम ने सैनी धर्मशाला, छावनी मौहल्ला, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में बने बूथों का निरीक्षण भी किया। एसडीएम ने उपस्थित नागरिकों का आह्वान किया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पात्र व्यक्तियों को वोट बनवाने का अवसर दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन हो चुका है। आगामी 16 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी जबकि सोमवार 26 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियों का निपटारा करने उपरांत मंगलवार 27 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो सुनील डांगी, संबंधित सुपरवाइजर और बीएलओ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed