फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   If we had a government then Deepak would have been DSP: Hooda

Jhajjar-Bahadurgarh News: आरोपी की निशानदेही पर दो गाड़ियां बरामद की

Mon, 30 Oct 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 30 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
If we had a government then Deepak would have been DSP: Hooda
साल्हावास। झाड़ली निवासी विवाहित पूजा शर्मा की 22 मई को हुई हत्या के मामले में तीन माह से फरार चल रहे ससुर रामप्रसाद को पुलिस ने तोशाम से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर तीन के रिमांड पर लिया था। रिमांड की अवधि पूरी होने तक सीआईए टीम ने आरोपी की वारदात के समय प्रयोग की गई दो गाड़ियां निशानदेही पर बरामद की हैं।
विज्ञापन

आरोपी रामप्रसाद को इस दौरान वारदात स्थल पर भी ले जाया गया और घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की। अब सोमवार को दोबारा से कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूजा के भाई हितेश ने बताया कि इसकी सूचना उन्हें झज्जर आने के बाद ही मिली। भाई हितेश ने बताया कि पूजा की हत्या में उन्हें ससुराल पक्ष के अन्य परिजनों के शामिल होने का अंदेशा हैं। पूजा के पति अनिल की गिरफ्तारी के बाद से ही रामप्रसाद फरार चल रहा था। सीआईए को गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली थी कि रामप्रसाद तोशाम में अपनी कार में सफर करते हुए देखा गया हैं। इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई और आरोपी की घेराबंदी कर घर दबोचा था। शुक्रवार को आरोपी ससुर को झज्जर अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड को मंजूरी मिली थी। रिमांड अवधि रविवार को पूरी हो गई है। अब उसे सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूजा के भाई हितेश ने बताया था कि जिस जगह पर पूजा को जलाकर मारा गया था। पास के एक खेत वाले से पूछने पर खुलासा हुआ है कि एक गाड़ी अक्सर यहां पर घूमते हुए दिखाई देती थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि सबूत को नष्ट करने के लिए यह ससुर रामप्रसाद की कोशिश की थी। एक बार जब वह दिखाई दिया तो पूजा के परिजनों ने उसका पीछा भी किया। लेकिन वह पकड़ में नहीं आ पाया। इधर काफी समय से पूजा के ससुर की लोकेशन गुजरात और राजस्थान एरिया में ट्रेस हो रही थी।
विज्ञापन



27 मई दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

पिता राकेश निवासी झाडली ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसकी बेटी और दामाद अनिल 22 मई 2003 को उससे मिलकर वापस अपने घर हिसार जाने के लिए निकले थे। जोकि फोन करने पर मालूम चला कि वह घर नहीं पहुंचे है। फिर बेटी और दामाद का फोन बंद आने लगा था। थाना साल्हावास में 27 मई 2023 को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। जुलाई के पहले सप्ताह में पता चला कि उसके पति अनिल ने ही पूजा की हत्या की है। अनिल अब जेल में है। हत्या के कारणों का खुलासा आपसी मनमुटाव सामने आया था। अनिल के पिता राम प्रसाद ने पूजा को जलाकर मारने में मदद की थी। तभी से राम प्रसाद फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पूजा की हत्या में आरोपी रामप्रसाद गिरफ्तार कर अदालत से उसे तीन दिन के रिमांड की मंजूरी मिली थी। आरोपी से दो गाड़ियां बरामद की हैं। अब सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पवन, उप निरीक्षक, सीआईए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed