फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   If vehicle is parked outside the white strip, challan will be issued

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफेद पट्टी से बाहर वाहन पार्क किया तो कटेगा चालान

Fri, 09 Feb 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 09 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
If vehicle is parked outside the white strip, challan will be issued
रेलवे रोड पर बनाई गई सफेद पट्टी।
बहादुरगढ़। शहर में जाम की मुख्य समस्या बने वाहनों के अतिक्रमण को लेकर पुलिस सख्त है। इस संबंध में यातायात पुलिस पार्किंग जोन से बाहर खड़े होने वाले वाहनों के चालान करेगी। शनिवार से ही पुलिसकर्मी इस नियम पर काम करते दिखाई देंगे। सड़क के बीच वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह फैसला शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए लिया गया है। शहर के रेलवे रोड पर पुलिस द्वारा नगर परिषद के सहयोग से सफेद पट्टी बनवाई गई है।
विज्ञापन

दरअसल, रेलवे रोड पर आधी से ज्यादा सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा होती है। इसी से निपटने के लिए पुलिस ने यह कार्य किया है। अब इस पट्टी से बाहर खड़े होने वाले वाहनों के चालान किए जाएंगे। सबसे ज्यादा समस्या दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने के बाद होती है। दोपहर के समय लोगों को वाहन लेकर चलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन




60 फुट चौड़ा है रेलवे रोड

रेलवे रोड 60 फुट चौड़ा है, लेकिन दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने और फिर उसके बाद वाहन चालकों द्वारा बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क करने से सड़क 20 फुट ही बचती है। ऐसे में दोनों दिशाओं से आने वाले वाहन चालकों और पैदल राहगीर को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जाम की स्थिति से निपटने के लिए टै्रफिक पुलिस ने यह पट्टी बनवाई है। अब यदि इस पट्टी से बाहर वाहन खड़ा मिलता है तो उसका चालान होगा। साथ ही उसे जब्त भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन...

नगर परिषद के सहयोग से सफेद पट्टी रेलवे रोड पर बनवाई गई है। यह रेलवे रोड के मुहाने से लेकर स्टेशन तक बनाई है। अब यदि इस पट्टी के बाहर दुकानदारों का सामान या वाहन खड़ा मिलेगा तो चालान के साथ इंपाउंड करने की कार्रवाई होगी।

-नरेश संधू, एसएचओ, यातायात बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed