{"_id":"61ad0da6dc0d83055307a68e","slug":"if-the-challan-is-cut-without-the-mask-then-the-young-man-is-upset-told-the-traffic-in-charge-you-should-also-be-cut-jhjhar-news-rtk631869663","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क का चालान काटा तो बिफरे युवक, यातायात प्रभारी से कहा-आपका भी कटना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क का चालान काटा तो बिफरे युवक, यातायात प्रभारी से कहा-आपका भी कटना चाहिए
विज्ञापन
युवकों के बिना मास्क के चालान काटती पुलिस। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर के छिकारा चौक पर महिला पुलिस की टीम रविवार को मास्क का प्रयोग न करने वाले लोगों के चालान काट रही थी। इसी दौरान दो युवकों का पुलिस ने मास्क नहीं लगाने का चालान काट दिया। चालान काटते ही वे पूरी तरह से बिफर गए। उन्होंने पुलिस व अन्य वाहन चालकों की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसी दौरान यातायात पुलिस प्रभारी अपनी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे तो वे उनसे भी उलझने लगे और कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। आपका भी चालान कटना चाहिए, क्योंकि आपने भी मास्क नहीं लगाया हुआ है, लेकिन यातायात प्रभारी ने कहा कि उनके पास मास्क है, लेकिन युवक वीडियो बनाकर उसे वायरल करते रहे। काफी समय बाद मामला शांत हो पाया और वहां पर लोगों की भीड़ लगी रही। यातायात पुलिस प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि करीब 25 लोगों के बिना मास्क लगाने के चालान काटे हैं।
वर्जन
पुलिस लोगों को कोरोना से बचाव के लिए उनकी भलाई के लिए कार्य कर रही है। लोगों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए। अपना और अन्य लोगों का भी मास्क का प्रयोग कर कोरोना से बचाव करना चाहिए।
- दिनेश कुमार, यातायात पुलिस प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस लोगों को कोरोना से बचाव के लिए उनकी भलाई के लिए कार्य कर रही है। लोगों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए। अपना और अन्य लोगों का भी मास्क का प्रयोग कर कोरोना से बचाव करना चाहिए।
विज्ञापन
- दिनेश कुमार, यातायात पुलिस प्रभारी, झज्जर।